Samsung का पहला एंड्राइड गो स्मार्टफोन इंटरनेट पर देखा गया

HIGHLIGHTS

सैमसंग के पहले एंड्राइड GO स्मार्टफोन को गीकबेंच लिस्टिंग में देखा गया है, और यहाँ इसके कुछ स्पेक्स से भी पर्दा उठा है।

Samsung का पहला एंड्राइड गो स्मार्टफोन इंटरनेट पर देखा गया

एंड्राइड गो स्मार्टफोंस की फेहरिस्त में काफी नाम शामिल हैं, और सबसे बड़ा नाम नोकिया का है। हालाँकि अब सामने आ रहा है कि सैमसंग भी अपने आप को इस श्रेणी में शामिल करना चाहता है। बता दें कि कंपनी अपने पहले एंड्राइड गो स्मार्टफोन पर काम कर रही है, जी सैमसंग गैलेक्सी J2 Core नाम से लॉन्च किया जाने की संभावना है। 

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

इस डिवाइस का मॉडल नंबर Samsung SM-J260G है। इस डिवाइस को लेकर अभी तक रहस्य कायम था, हालाँकि अब इसे बेंचमार्किंग साईट गीकबेंच पर देखा गया है। फोन में एक 1GB रैम होने के आसार हैं। इस डिवाइस के बारे में इस समय जानकारी मौजूद नहीं है। लेकिन सबसे पहले इस डिवाइस को विनफ्यूचर पर देखा गया था, जहां इसका नाम सैमसंग गैलेक्सी J2 Core बताया जा रहा है। गीकबेंच लिस्टिंग से इसके कुछ स्पेक्स से जरुर पर्दा उठा है। 

बाजार में पहले से ही एंड्राइड Oreo Go एडिशन पर कई स्मार्टफोंस को लॉन्च किया गया है। यह सभी एंट्री-लेवल स्मार्टफोंस हैं, और सैमसंग का यह नया स्मार्टफोन भी एंट्री-लेवल ही हो सकता है। अगर चिपसेट की चर्चा करें तो यहाँ इसे Exynos 7570 चिपसेट के साथ देखा गया है। इसकी क्लॉक स्पीड 1.43GHz हो सकती है। 

फोन में आपको एक 1GB की रैम मिलने वाली है, इसे 2017 के बाद से कम ही स्मार्टफोंस में देखा गया है। हालाँकि एंड्राइड गो डिवाइस मुख्य तौर पर 1GB की रैम पर ही चलते हैं। इसके अलावा 1GB से भी कम रैम पर यह चल सकता है। इस डिवाइस को एंड्राइड 8.1.0 पर लॉन्च किया जा सकता है। 

अगर इस डिवाइस के बारे में कुछ खबरों की चर्चा करें तो ऐसा कहा जा रहा है कि यह सैमसंग की ओर से पहला एंड्राइड गो स्मार्टफोन होने वाला है। अभी हाल ही में हमने सैमसंग गैलेक्सी J2 (2018) स्मार्टफोन को मॉडल नंबर SM-J250 से देखा था। हालाँकि इसका मार्किट टर्म SM-J260G है, जो सैमसंग गैलेक्सी J2 Core की ओर इशारा कर रहा है।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo