Samsung ने बहुत ही शांति से एक नया स्मार्टफोन Galaxy A32 4G लॉन्च कर दिया है। इससे पहले कंपनी यूरोप में Dimensity 720 चिपसेट द्वारा संचालित Galaxy A32 5G स्मार्टफोन को लॉन्च कर चुकी है। GizmoChina की रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग ने अभी तक नए डिवाइस की कीमत और उपलब्धता की जानकारी नहीं दी है।
नया Samsung Galaxy A32 4G 6.4 इंच की S-AMOLED डिस्प्ले से लैस है और इसे इन्फ़िनिटी-U नौच डिज़ाइन दिया गया है। यह फुल HD रेज़ोल्यूशन पर 90Hz रिफ्रेश रेट ऑफर करती है। यह A सीरीज़ का पहला स्मार्टफोन है जो 90Hz डिस्प्ले के साथ आया है। सैमसंग ने डिस्प्ले में भी इंटीग्रेटेड फिंगरप्रिंट सेन्सर भी दिया गया है।
Samsung Galaxy A32 में एक ओक्टा-कोर प्रॉसेसर मौजूद है जिसके नाम का पता नहीं चला है। यह चिपसेट 2.0GHz पर क्लोक्ड है इसलिए उम्मीद लगाई जा रही है कि यह हीलियो G85 चिपसेट होगा। इसे कई रैम विकल्प जैसे 4GB, 6GB और 8GB रैम के साथ उतारा गया है। वहीं बात करें स्टोरेज की तो इसमें 64GB और 64GB स्टोरेज मिल रहा है। स्टोरेज को माइक्रो SD कार्ड के ज़रिए बढ़ाया भी जा सकता है।
कैमरा की बात करें तो फोन में 64 मेगापिक्सल का क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसमें एक 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस, 5 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेन्सर भी मौजूद है। सेल्फी के लिए फोन में 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। डिवाइस 5,000mAh की बैटरी से लैस है जो 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोन को ऑसम ब्लैक, ऑसम व्हाइट, ऑसम ब्लू और ऑसम वोय्लेट कलर में पेश किया गया है।
जैसा कि पहले भी बताया गया है सैमसंग ने अभी डिवाइस की कीमत और उपलब्धता से पर्दा नहीं उठाया है। कंपनी ने अभी स्मार्टफोन के स्पेक्स और कलर वेरिएंट का खुलासा किया है। हालांकि, उम्मीद है कि जल्द ही डिवाइस की कीमत का भी पता चल जाएगा।