28 अप्रैल को भारत में Samsung Galaxy M42 5G लॉन्च की पुष्टि की गई है। फोन को अमेज़न इंडिया पर देखा गया था जहाँ लॉन्च की तारीख की पुष्टि अन्य विवरणों के साथ की गई थी। ई-कॉमर्स साइट लिस्टिंग के माध्यम से हैंडसेट के डिज़ाइन का भी पता चला है, और सैमसंग गैलेक्सी M42 5G को वॉटरपॉप-स्टाइल नौच सपोर्ट भी मिलने वाला है। फोन के बेक पर आपको एक स्क्वायर शेप वाला क्वाड कैमरा सेटअप मिलने वाला है।
आगामी सैमसंग गैलेक्सी M42 5G को अमेज़न इंडिया पर लिस्ट किया गया है, और डेडिकेटेड लैंडिंग पेज इस बात की पुष्टि करता है कि फोन 28 अप्रैल को भारत में लॉन्च होगा। ई-कॉमर्स साइट की ओर से नोटिफाई मी तब को भी यहाँ रखा है, ताकि जो भी लोग इस मोबाइल फोन के बारे में ज्यादा जानने के इच्छुक हों, वह इसके लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
अमेज़न इंडिया ने यह भी पुष्टि की कि सैमसंग गैलेक्सी M42 5G को स्नैपड्रैगन 750G SoC द्वारा संचालित किया जाएगा और सैमसंग नॉक्स सुरक्षा के साथ-साथ सैमसंग पे से भी इसे लैस किया जाने वाला है। सैमसंग नॉक्स स्मार्टफोन के लिए एक बहुस्तरीय सुरक्षा समाधान है जो मैलवेयर और दुर्भावनापूर्ण खतरों से सबसे संवेदनशील जानकारी का बचाव करता है। सैमसंग पे एकीकृत होने के साथ, फोन एनएफसी को सपोर्ट करने की संभावना है।
पिछले लीक से पता चलता है कि फोन की फोन की कीमत भारत में Rs 20,000 से लेकर Rs 25,000 के बीच होने वाली है। अमेज़न इंडिया के अलावा, सैमसंग गैलेक्सी M42 5G को भी सैमसंग ऑनलाइन स्टोर और पार्टनर रिटेल आउटलेट्स के माध्यम से उपलब्ध कराए जाने की उम्मीद है।
स्पेक्स की बात करें तो पिछले साल Galaxy A42 को लॉन्च किया था जो क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 750G चिपसेट पर काम करता है और फोन 8GB रैम और 128GB स्टोरेज से लैस है।फोन में 6.6 इंच की सुपर AMOLED डिस्प्ले दी गई है। फोन 5,000 mAhबैटरी से लैस है जो 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कैमरा की बात करें तो डिवाइस में 48 मेगापिक्सल का क्वाड रियर कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेन्सर और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस मिल रहा है। उम्मीद है कि कंपनी Galaxy M42 को इन्हीं स्पेक्स के साथ लॉन्च करेगी। ऐसा भी हो सकता है कि 48 मेगापिक्सल कैमरा के बजाए 64 मेगापिक्सल कैमरा को चुना जाए।