5-Star AC vs Inverter AC: ज्यादातर लोगों को नहीं पता फर्क, जब तब पता चलता है तब तक हो जाती है देर, जानें मोटा-मोटा अंतर

HIGHLIGHTS

5-Star vs Inverter में कन्फ्यूजन खत्म

सबसे सही ऑप्शन है 5-Star Inverter AC

सस्ता खरीदना हमेशा सस्ता नहीं पड़ता

भारत में गर्मी अब काफी तेज पड़ रही है. खासतौर पर उत्तर भारत में तेज धूप ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है. जिसकी वजह से AC अब लग्जरी नहीं जरूरत बन चुका है. लेकिन खरीदते वक्त लोग सबसे ज्यादा यहीं फंसते हैं कि 5-Star AC लें या Inverter AC? ऐसे में अगर आप नया AC खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो कुछ बातों का आपको ख्याल रखना जरूरी है. दोनों को समझे बिना फैसला लिया तो या तो पैसा ज्यादा खर्च होगा या फिर बिल से झटका लगेगा.

5-Star AC

5-Star AC को Bureau of Energy Efficiency (BEE) की तरफ से सबसे ऊंची एनर्जी रेटिंग मिलती है. इसका मतलब यह है कि यह AC कम बिजली खर्च करता है और लंबे समय में बिल कम रखता है. लेकिन यहां एक गलती लोग करते हैं. हर 5-Star AC Inverter नहीं होता है. कई पुराने या नॉन-इन्वर्टर मॉडल भी 5-Star होते हैं. अगर आप सिर्फ स्टार देखकर खरीद रहे हैं, तो आधी जानकारी पर फैसला ले रहे हैं.

Inverter AC है अलग

Inverter AC का असली गेम उसका कंप्रेसर है. यह बार-बार ऑन-ऑफ नहीं होता, बल्कि जरूरत के हिसाब से अपनी स्पीड बदलता है.

इससे कई फायदे होतें हैं

  • कूलिंग लगातार बनी रहती है
  • बिजली का झटका कम लगता है
  • आवाज कम होती है
  • लंबे समय तक चलाने पर ज्यादा फायदा मिलता है

अगर आप AC 6–10 घंटे या उससे ज्यादा चलाते हैं, तो Inverter AC ज्यादा समझदारी वाला ऑप्शन है.

असली तुलना, कौन बचाएगा ज्यादा बिजली

यहां लोग सबसे ज्यादा कन्फ्यूज होते हैं. अगर तुलना एक ही टेक्नोलॉजी में हो तो 5-Star हमेशा 3-Star से कम बिजली खर्च करेगा. लेकिन अगर तुलना इस तरह हो 5-Star non-inverter vs 3-Star inverter तो कई केस में Inverter AC जीत सकता है, खासकर जब AC लंबे समय तक चलता है

सबसे सही कॉम्बिनेशन क्या है

अगर आप सच में बिल बचाना चाहते हैं, तो 5-Star Inverter AC ही सही चुनाव है. यही वह कॉम्बिनेशन है जहां टेक्नोलॉजी और एफिशिएंसी दोनों मिलते हैं

किसे क्या लेना चाहिए

अगर आप AC रोज़ इस्तेमाल करते हैं और लंबे समय के लिए लेना चाहते हैं तो 5-Star AC बेहतर रहेगा. अगर आप लंबे समय तक AC चलाते हैं और आरामदायक कूलिंग चाहते हैं तो Inverter AC चुनें. अगर बजट थोड़ा बढ़ा सकते हैं तो 5-Star Inverter AC सबसे सही रहेगा.

अगर बजट टाइट है तो कम से कम 3-Star Inverter AC लें, न कि लो-रेटिंग नॉन-इन्वर्टर. Inverter और 5-Star AC की शुरुआती कीमत ज्यादा होती है. लेकिन अगर आप 2–3 साल का हिसाब लगाएं, तो बिजली में जो बचत होती है, वही इस एक्स्ट्रा खर्च को कवर कर देती है.

यह भी पढ़ें: भूल जाइए iPhone 16-17! कौड़ियों के दाम में मिल रहा iPhone 15, यहां मिल रही डील

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.

Connect On :