Samsung Galaxy Z Fold 8 Wide ऑफिशियली हुआ टीज़, लॉन्च से पहले हो गया डिज़ाइन का खुलासा?

By

कोरियाई स्मार्टफोन कंपनी Samsung इस ही महीने के अंत तक अपनी सबसे नई और नेक्स्ट जनरेशन फोल्डेबल स्मार्टफोन सीरीज को लॉन्च कर सकती है जिसमें Samsung Galxy Z Flip 8 और Samsung Galaxy Z Fold 8 भी शामिल हैं. कई सूत्रों के द्वारा तो ऐसा भी कहा जा रहा है कि कंपनी एक नया और बढ़िया स्मार्टफोन डिज़ाइन लो सकती है जिसमें इसके बुक स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन का डिस्प्ले और भी बड़ा होगा. अब Samsung ने इस अपने सबसे नए Samsung Galaxy Z Fold 8 को सोशल मीडिया के माध्यम से टीज़ करना शुरु कर दिया है जो एक नए और वाइड डिज़ाइन के साथ आ सकता है.

Galaxy Z Fold 8 Wide हुआ ऑफिशियली टीज़

Samsung ने इस स्मार्टफोन को सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर अपने आधिकारिक अकाउंट के माध्यम से टीज़ किया है जिसमें उन्होंने अपनी पुरानी पोस्ट्स को हटाकर कुछ नई पोस्ट डालनी शुरु की हैं जिसमें इस स्मार्टफोन को टीज़ किया गया है. इन पोस्ट्स को एक साथ पढ़ने पर यूजर्स यह मैसेज देख सकते हैं: “New Shape. New Joy.” यह टीज़र किसी भी मायने में नए स्मार्टफोन को रिवील नहीं करते है लेकिन यह अपने शब्दों से एक नए डिज़ाइन की ओर इशारा करते हैं.

जैसे: “Cut To What Matters”, “Feels Just Right” और “A Whole New Slice”. एक पोस्ट है जो इन सब में से सबसे ज्यादा अलग है जिसमें लिखा है “Bold Stroke New Shape.” और इस विडीयो में ऐसा लगता है की Samsung Galaxy Z Fold 8 का वॉलपेपर दिखाया गया है.

Samsung Galaxy Z Fold 8 Wide की लॉन्च डेट और कीमत

यह कहा जा रहा है की Samsung अपने सबसे नए फोल्डेबल स्मार्टफोन्स को इस ही साल 22 जुलाई को लॉन्च कर सकता है. Samsung Galaxy Z Fold 8 Wide का प्राइस भी करीब 1,79,999 रुपये से लेकर 1,99,999 रुपये तक का हो सकता है.

Samsung Galaxy Z Fold 8 Wide के संभावित स्पेक्स

लीक्स के हिसाब से Samsung Galaxy Z Fold 8 Wide में एक 7.6 इंच की प्राइमरी स्क्रीन मिल सकती है जो एक 5.4 इंच की बाहरी स्क्रीन के साथ आ सकती है. इसके साथ ही यह कहा जा रहा है की इस स्मार्टफोन की दोनो स्क्रीन पर 120Hz तक का बढ़िया रिफ्रेश रेट देखने को मिलेगा और यह स्मार्टफोन Qualcomm के Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर के साथ आ सकता है. इसमें 4,800mAh की बैटरी 45W तक के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिल सकती है. इस स्मार्टफोन में एक डूअल रियर कैमरा सेटअप भी देखने को मिल सकता है जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 50MP का अलट्रा वाइड कैमरा देखने को मिल सकता है. इसके साथ ही बढ़िया सेल्फी लेने के लिए इसमें 10MP का कैमरा मिल सकता है.

यह भी पढ़ें: Oppo Reno 16 और Reno 16c भारत में लॉन्च, Snapdragon 7 Gen 4, 7000mAh बैटरी से मचाएंगे धमाल, जानें कीमत

By: Ananya Sharma (Intern)

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By