Samsung अपने अगले फोल्डेबल स्मार्टफोन्स Galaxy Z Fold 8 और Galaxy Z Fold 8 Ultra को जल्द लॉन्च कर सकता है। लॉन्च से पहले सामने आई एक नई रिपोर्ट। दावा किया गया है कि कंपनी इन दोनो स्मार्टफोन्स में दुनिया भर के सभी वेरिएंट्स के लिए Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 for Galaxy प्रोसेसर का इस्तेमाल कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो यह पहली बार होगा जब दोनो मॉडल्स को सभी देशो मे एक ही आधुनिक चिपसेट के साथ पेश किया जाएगा।
रिपोर्ट के अनुसार यह नया प्रोसेसर पिछले मॉडल की तुलना में बेहतर स्पीड ज्यादा पावर और बेहतर AI परफॉर्मेंस देगा। इससे मल्टी-टास्किंग , गेमिंग और दूसरे भारी काम पहले से ज्यादा सहज हो सकते है। साथ ही फोन की बैटरी और हीट मैनेजमेंट मे भी सुधार देखने को मिल सकता है।
बताया जा रहा है कि Samsung इस बार अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन्स मे प्रीमियम फीचर्स पर ज्यादा ध्यान दे रही है। Galaxy Z Fold 8 Ultra को कंपनी का सबसे एडवांस्ड फोल्डेबल स्मार्टफोन माना जा रहा है जबकि Galaxy Z Fold 8 भी फ्लैगशिप स्तर के फीचर्स के साथ आ सकता है। हलाकि कंपनी ने अभी तक इन स्मार्टफोन्स की कार्य या प्रोजेक्ट के लिए या लॉन्च डेट की पुष्टि नहीं की है।
फिलहाल यह जानकारी लीक और रिपोर्ट्स पर आधारित है। ऐसे में इन स्मार्टफोन्स के बारे में पूरी और सही जानकारी कंपनी की आधिकारिक घोषणा के बाद ही सामने आएगी। अगर रिपोर्ट सही साबित होती है तो Galaxy Z Fold 8 सीरीज परफॉर्मेंस के मामले में अब तक की सबसे दमदार फोल्डेबल स्मार्टफोन सीरीज बन सकती है।
Samsung अपने आने वाले फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy Z Flip 8 के साथ एक बार फिर अपनी डुअल-चिप योजना को जारी रख सकता है। सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी अलग-अलग देशों में इस स्मार्टफोन को अलग प्रोसेसर के साथ लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।
रिपोर्ट के अनुसार दक्षिण कोरिया और यूरोप के प्रमुख बाजारो में Galaxy Z Flip 8 को Samsung के इन हाउस 2nm Exynos 2600 प्रोसेसर के साथ पेश किया जा सकता है। वही अमेरिका, कनाडा, चीन, जापान और कुछ अन्य देशों में यह स्मार्टफोन Snapdragon 8 Elite Gen 5 फॉर Galaxy चिपसेट के साथ लॉन्च होने की आशा है।
यह भी पढ़े: 8500mAh की तगड़ी बैटरी के साथ आएगा iQOO 16? सामने आई सबसे ज़रूरी डिटेल्स