Samsung Galaxy Z Fold 7 स्मार्टफोन को लेकर इंटरनेट पर एक नया लीक सामने आया है। इस लीक के अनुसार फोन की Real-Life इमेज सामने आई है। यह लीक Weibo चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामने आई है। इस लीक फोटो में सैमसंग के आगामी फोन को लेकर जानकारी सामने आ रही है। ऐसा माना जा रहा है कि यह फोन सैमसंग का आगामी Foldable Phone है। इस फोन के डिजाइन में फोटो के अनुसार कई बदलाव होने वाले हैं।
इस फोन को पहली बार देखने पर आपको यह लगता है कि यह फोन Samsung Galaxy Z Fold 6 है। हालांकि, फोन पर फॉर्म फैक्टर, हिन्ज डिजाइन के साथ साथ अन्य कई बदलाव नजर आ रहे हैं। हालांकि, इसके बाद भी देखने में दोनों ही फोन्स एक जैसे लग सकते हैं। इस फोन को एक नए कलर में देखा जा सकता है, हालांकि Z Fold 6 में यह कलर ऑप्शन मिलता ही नहीं, ऐसे में इसे एक बड़ा बदलाव माना जा सकता है।
यह भी पढ़ें: इधर आप बोलेंगे उधर और सामने वाले के लिए ट्रांसलेट हो जाएगी भाषा, Google Meet में आया ये गजब का फीचर
इसके अलावा एक अन्य ट्विक को देखा जाए तो आपको Fold 6 के रियर पैनल पर नजर आने वाले Metallic Outline भी नजर नहीं आने वाले हैं। इसे सैमसंग की डिजाइन लैंग्वेज में एक बड़े बदलाव के तौर पर देखा जा सकता है। फोन को इस बार ज्यादा स्लीक किया जा सकता है, इसके अलावा बैक फिनिश को भी ज्यादा यूनीफायड किया जा सकता है।
एक अन्य बदलाव को अगर देखा जाए तो यह कैमरा फ्लैश में भी नजर आ रहा है। असल में, Z Fold 6 में आपको Flash Model कुछ नीचे नजर आता है, हालांकि Z Fold 7 में इसे चेंज किया जा सकता है। हालांकि, फोन के ऊपर कोई ब्रांडिंग न होना इस बात पर संदेह पैदा करती है कि यह फोन जो फोटो में लीक हुआ है Galaxy Z Fold 7 ही है।
ऐसा माना जा रहा है कि Samsung Galaxy Z Fold 7 स्मार्टफोन में आंतरिक तौर पर कई बदलाव हो सकते हैं। लीक आदि ऐसा कहते हैं कि इस फोन में एक बड़ी डिस्प्ले हो सकती है। फोन में एक 8.2-इंच की डिस्प्ले मिल सकती है, हालांकि अगर आप इसे फोल्ड कर देते हैं तो आपको एक 6.5-इंच की डिस्प्ले मिल सकती है। अगर Z Fold 6 को देखा जाए तो इस फोन में एक 7.6-इंच और एक 6.3-इंच की डिस्प्ले मिलती है।
लीक आदि से यह भी जानकारी मिलती है कि आगामी Foldable Samsung Phone में आपको एक 200MP का में कैमरा मिल सकता है, इसका मतलब है कि सैमसंग कैमरा में बड़ा अपग्रेड कर सकता है। अगर Z Fold 6 को देखा जाए तो यह फोन एक 50MP के कैमरा सेटअप से लैस है। इस फोन में भी स्नैपड्रैगन 8 Elite को देखा जा सकता है।
July में होने वाले Galaxy Unpacked में ऐसा माना जा रहा है कि इस फोन को लॉन्च किया जा सकता है। अगर कंपनी के Foldable Phones के लॉन्च साइकिल को देखा जाए तो यह इसी समय के दौरान होता है। हालांकि, जब तक यह फोन लॉन्च नहीं होता है, इसे लेकर लीक और अफवाहों का सिलसिला चलने वाला है।
अभी के लिए इस फोन को लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ सामने नहीं आया है। इसके बाद भी लीक, रुमर्स और अफवाहों की मानें तो फोन को लेकर काफी कुछ सामने आ रहा है। हालांकि, इन खबरों को अभी के लिए सच मानना जल्दबाजी हो सकती है।