लॉन्च से पहले Galaxy Z Fold 7 और Galaxy Z Flip 7 के प्राइस लीक, देखें कैसे होंगे अपकमिंग फ्लैगशिप

By
HIGHLIGHTS

भारत में Galaxy Z Fold 7 की कीमत 1,64,999 रुपए रखी जा सकती है।

दोनों डिवाइसेज़ में Exynos 2500 चिपसेट और अपग्रेडेड डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है।

कंपनी बाजार में ज्यादा किफायती फोल्डेबल 'Galaxy Z Flip FE' को भी पेश कर सकती है।

Galaxy S25 सीरीज को ग्लोबल बाजार में पेश करने के बाद अब Samsung द्वारा आने वाले महीनों में अपने फोल्डेबल लाइनअप को लॉन्च करने की उम्मीद है। ऐसे में Galaxy Z Fold 7 और Galaxy Z Flip 7 दोनों इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गए हैं। लेटेस्ट अपडेट में इन दोनों अपकमिंग डिवाइसेज़ की कीमतें लीक हो गई हैं।

एक पॉप्युलर टिप्सटर PandaFlash Pro के अनुसार, गैलेक्सी Z फोल्ड 7 और गैलेक्सी Z फ्लिप 7 दोनों की कीमतें इनकी पिछली जनरेशन के बराबर होंगी।

Galaxy Z Fold 7 और Galaxy Z Flip 7 की कीमतें लीक

रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत में Galaxy Z Fold 7 की कीमत 1,64,999 रुपए और Galaxy Z Flip 7 की कीमत 1,09,999 रुपए रखी जाएगी। जो लोग इस बारे में नहीं जानते उनके लिए बता दें कि ये Galaxy Z Fold 6 और Galaxy Z Flip की लॉन्च की कीमतें थीं। रिपोर्ट्स यह भी सुझाव देती हैं कि जो लोग किफायती फोल्डेबल ऑप्शंस तलाश रहे हैं उनके लिए कंपनी बाजार में ‘Galaxy Z Flip FE’ को भी पेश कर सकती है। हालांकि, इस स्मार्टफोन की कीमत को लेकर अब तक कोई जानकारी नहीं आई है।

यह भी पढ़ें: Jio ने फिर दिया यूजर्स को झटका! बंद कर दिया ये बेहद किफायती प्लान, अब क्या करेंगे यूजर्स?

Galaxy Z Fold 7 के संभवित स्पेसिफिकेशन्स

कहा जा रहा है कि गैलेक्सी Z फोल्ड 7 सैमसंग के एक्सिनोस 2500 चिपसेट के साथ आ सकता है। यह डिवाइस एक 8-इंच इंटरनल स्क्रीन और एक 6.5-इंच कवर स्क्रीन के साथ लॉन्च होने की उम्मीद है। इसका डिजाइन 10 प्रतिशत ज्यादा पतला होने की उम्मीद है।

Galaxy Z Flip 7 के संभवित स्पेसिफिकेशन्स

गैलेक्सी Z फ्लिप 7 में एक ज्यादा बड़ी 6.85-इंच की मेन स्क्रीन और एक 4-इंच की कवर स्क्रीन दी जा सकती है। परफॉर्मेंस के लिए यह डिवाइस फोल्ड 7 की तरह सैमसंग एक्सिनोस 2500 चिपसेट से लैस आ सकता है। इस हैंडसेट के बारे में अन्य डिटेल्स अब तक सामने नहीं आई हैं।

इसी बीच, कंपनी द्वारा इन डिवाइसेज़ को जुलाई-अगस्त के आसपास अनपैक्ड इवेंट के दौरान लॉन्च करने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें: Super Deal: धुआंधार डिस्काउंट में मिल रहा iPhone 15 Plus, धड़ाधड़ ऑर्डर कर रहे लोग, देखें डील

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By