1 लाख की कीमत वाले Samsung Galaxy S25 Plus की कीमत गिरी..मिल रहा 30000 रुपये का डिस्काउंट!

HIGHLIGHTS

Samsung Galaxy S25 Plus का दाम गिरा है।

Samsung के इस फोन को इस समय लॉन्च प्राइस के मुकाबले काफी सस्ते में खरीद सकते हैं।

Samsung का फोन किस जगह सस्ते में खरीदने के लिए मिल रहा है।

1 लाख की कीमत वाले Samsung Galaxy S25 Plus की कीमत गिरी..मिल रहा 30000 रुपये का डिस्काउंट!

Samsung Galaxy S25 Plus स्मार्टफोन के प्राइस में भारी गिरावट आई है। हालांकि, कीमत गिरने के मतलब यह नहीं है कि इस समय फोन को कुछ काम आंकना चाहिए। इस समय भी बाजार में इसे एक बेस्ट फोन के तौर पर देखा जा सकता है। हालांकि, Samsung Galaxy S26 Series के तीन फोन्स के लॉन्च के बाद सैमसंग की पुरानी सीरीज के फोन्स के प्राइस गिरे हैं। इस लिस्ट में Samsung Galaxy S25 Plus का नाम भी शामिल है। अगर आप इस समय एक फोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको सैमसंग के इस फोन के साथ चले जाना चाहिए।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Amazon India पर सस्ते में खरीदें Samsung का फोन

Samsung Galaxy S25 Plus स्मार्टफोन के 256GB स्टॉरिज मॉडल को अगर आप खरीदना चाहते हैं तो इसे इस समय 74,999 रुपये के प्राइस में खरीद जा सकता है। हालांकि, अगर इसके लॉन्च प्राइस को देखा जाए तो यह लगभग 99,999 रुपये के प्राइस में लॉन्च हुआ था। इसके साथ साथ आपको Amazon Pay ICICI Credit Card पर Amazon Pay Balance में 2234 रुपये के आसपास के डिस्काउंट अलग से मिल रहा है। ऐसा करके आप फोन को लगभग लगभग 30000 रुपये के डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं। फोन को कुछ सबसे दमदार कलर ऑप्शन यानि Navy और Silver Shadow में खरीदने का मौका मिल रहा है।

आइए अब जानते हैं कि आखिर ये फोन आपको क्यों खरीदना चाहिए। Samsung Galaxy S25 Plus स्मार्टफोन को अगर आप खरीदना चाहते हैं तो आपको इसे इसके स्पेक्स आदि को देखकर और इन्हें जांच परख कर ही खरीदना चाहिए, अगर आपको लगता है कि यह फोन आपके लिए है तो ही आपको इसे लेना चाहिए। अब आप यह पता कर सकते हैं डिजिट पर Samsung के इस फोन का रिव्यू पढ़कर! इसके अलावा आप इसके स्पेक्स भी देख सकते हैं, किसी भी फोन के बारे में उसके स्पेक्स काफी कुछ बता देते हैं। ऐसे में, आइए सबसे पहले Samsung के इस फोन के स्पेक्स के बारे में जानते हैं।

Samsung Galaxy S25 Plus के स्पेक्स और फीचर

Samsung Galaxy S25 Plus स्मार्टफोन में एक 6.7-इंच की Dynamic LTPO AMOLED 2X डिस्प्ले मिलती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। फोन की डिस्प्ले पर आपको 2600 निट्स की ब्राइटनेस भी मिलती है। फोन को कंपनी ने एंड्रॉयड 15 पर लॉन्च किया है, जो सैमसंग UI के सपोर्ट से लैस है। फोन को पावर देने के लिए इसमें आपको क्वलकॉम स्नैपड्रैगन 8 Elite प्रोसेसर मिलता है, इसे सपोर्ट करने के लिए फोन में Adreno 830 का सपोर्ट मिल रहा है, इसे लेकर ऐसा कहा जा सकता है कि फोन के साथ आप जबरदस्त परफॉरमेंस प्राप्त कर सकते हैं।

Samsung Galaxy S25 Plus में एक ट्रिपल कैमरा सेटअप मौजूद है। फोन में एक 50MP का प्राइमेरी कैमरा मिलने वाला है, इसके अलावा इस फोन में एक 12MP का अल्ट्रावाइड ऐंगल लेंस और एक 10MP का टेलीफोटो लेंस भी मिलने वाला है। फोन में सेल्फ़ी और वीडियो कॉल आदि के लिए 12MP का फ्रन्ट कैमरा मिल रहा है। इस फोन में 4900mAh की बैटरी भी मिलती है जो 45W की फास्ट चार्जिंग क्षमता से लैस है।

क्या आपको खरीदना चाहिए ये सैमसंग फोन?

अब आप जानते हैं कि फोन में कौन से स्पेक्स मिल रहे हैं इसके अलावा फोन की परफॉरमेंस कैसी है। ऐसे में आपको यह फोन खरीदना चाहिए कि नहीं यह पूरी तरह से इस बात पर निर्भर करता है कि क्या यह आपके बजट में आता है। असल में, आप अगर Samsung Galaxy S26 Plus के साथ जाते हैं तो यह आपको 1,19,999 रुपये के प्राइस में मिल जाने वाला है। जाहीर तौर पर इस फोन में पिछले फोन के मुकाबले की अपग्रेड हैं। हालांकि, मुझे लगता है कि अगर आप 1 लाख के आसपास के इस प्राइस वाले फोन को इस समय सस्ते में खरीदते हैं तो आपके लिए यह बढ़िया मौका है।

यह भी पढ़ें: AC, फ्रिज मिल रहे आधे दाम में.. TV और स्मार्टफोन्स पर 60% की धमाका छूट..इस प्लेटफॉर्म पर मची लूट

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo