Samsung ने पिछले हफ्ते अपनी Galaxy S26 सीरीज को बाजार में उतारा था, जिसके तीनों फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया था. लेकिन अब एक हफ्ते के बाद एक अप्रत्याशित ट्विस्ट देखने को मिल रहा है, पिछली जनरेशन का मॉडल Galaxy S25 अब अपनी और ध्यान खींच रहा है. दरअसल Amazon ने पिछले साल के इस फ्लैगशिप की कीमत में भारी कटौती कर दी है, जिससे यह अचानक और भी ज्यादा आकर्षक हो गया है, खासकर उन ग्राहकों के लिए जिनकी प्राथमिकता लेटेस्ट स्मार्टफोन खरीदना नहीं है. अगर आप भी एक प्रीमियम सैमसंग फोन लेने का इंतज़ार कर रहे हैं वो भी पूरी फ्लैगशिप कीमत दिए बिना, तो इस डील पर आपको एक नज़र ज़रूर डालनी चाहिए।
Samsung Galaxy S25 को भारत में जनवरी 2025 में लॉन्च किया गया था, जो 80,999 रुपये में आया था. अब अमेज़न ने इसे केवल 68,290 रुपये में लिस्ट किया हुआ है. यह सीधे 12,709 रुपये का डिस्काउंट है. डील यहीं ख़त्म नहीं होती, ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड धारक फोन पर 1500 रुपये तक की अतिरिक्त छूट भी पा सकते हैं, जिससे इसकी कीमत और घटकर 66,790 रुपये तक रह जाएगी।
कुल मिलाकर, स्मार्टफोन की असली कीमत के मुकाबले यहां ऑफर्स को मिलाने पर आपकी लगभग 14,209 रुपये की बचत हो सकती है. जो लोग अपग्रेड करने की सोच रहे हैं उनके लिए अमेज़न एक्सचेंज बोनस भी ऑफर कर रहा है. आपके पुराने डिवाइस की कंडीशन और मॉडल के आधार पर आपको 42000 रुपये तक की एक्सचेंज वैल्यू मिल सकती है. हालांकि फाइनल कीमत सबके लिए अलग-अलग हो सकती है, लेकिन इससे डील बेहतर ज़रूर हो जाएगी.
Samsung Galaxy S25 में 6.2 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस ऑफर करती है. डिवाइस Snapdragon 8 Elite चिपसेट पर चलता है जिसे 12GB RAM के साथ पेयर किया गया है. इस हैंडसेट में 4000mAh बैटरी है जो 25W वायर्ड चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है.
फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50MP प्राइमरी सेंसर OIS के साथ, 12MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 10MP टेलीफोटो कैमरा 3x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ दिया है. फ्रंट पर 12MP का सेल्फी कैमरा मिलता है.
कलर ऑप्शंस की बात करें तो आइसी ब्लू, मिंट, नेवी, सिल्वर शैडो, पिंक गोल्ड, कोरल रेड और ब्लू ब्लैक में Samsung Galaxy S25 को खरीदा जा सकता है.
यह भी पढ़ें: Motorola Razr Fold: मोटोरोला का पहला बुक-स्टाइल फोल्डेबल फोन लॉन्च, देखें फीचर्स और कीमत