AI Generated image
अगर आप Samsung Galaxy S25 Edge खरीदने की सोच रहे हैं लेकिन आपका बजट नहीं बन पा रहा तो घबराइए मत, क्योंकि अब Samsung Galaxy S25 Edge अमेज़न पर बहुत ही सस्ते दाम में बिक रहा है। जिस कीमत में इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन को कंपनी ने लॉन्च किया था उसके मुकाबले इस स्मार्टफोन की कीमत अब काफी गिर चुकी है। इस फ़ोन को भारतीय बाजार में 1,09,999 रुपये और 512GB वाला मॉडल 1,21,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। वहीं अब ई-कॉमर्स प्लेटफार्म अमेज़न इस पर 49,500 रुपये से भी ज़्यादा का फ्लैट डिस्काउंट पेश कर रहा है। अगर आप भी Samsung Galaxy S25 Edge खरीदने की सोच रहे हैं तो पहले ज़रा इस डील के बारे में विस्तार से जान लीजिये।
अमेज़न पर इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन का 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाला वैरिएंट 60,450 रुपये की कीमत में लिस्टेड है। इस वैरिएंट को 1,09,999 रुपये कि शुरूआती कीमत पर लॉन्च किया गया था, जिस हिसाब से फ़ोन की कीमत में 49,549 रुपये कम हो गए हैं। यानी ग्राहक इस फ़ोन को लॉन्च की कीमत के मुकाबले 45 प्रतिशत डिस्काउंट में खरीद सकते हैं। आर्टिकल लिखने के दौरान अमेज़न पर इस फ़ोन का 512GB वाला वैरियंट लिस्टेड नहीं है।
अगर आप इस फ़ोन का भुगतान अमेज़न एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से करते हैं तो आपको 3000 रुपये तक की छूट मिल सकती है। वहीं दूसरी तरफ इस फ़ोन पर 1,575 रुपये तक का नो-कॉस्ट EMI और 1,813 रुपये तक का कैशबैक भी दिया जा रहा है।
अगर बात करें Samsung Galaxy S25 Edge के स्पेसिफिकेशंस कि तो इसकी सबसे बड़ी खासियत है इसका 5.8mm स्लिम और हल्का डिजाइन। यह फ़ोन 20Hz रिफ्रेश रेट के सपोर्ट वाले 6.6 इंच के QHD+ डायनामिक अमोलेड 2X डिस्प्ले से लैस है। अगर बात करें इस फ़ोन के परफॉर्मेंस कि तो या फ़ोन Snapdragon 8 Elite चिपसेट से लैस है और Android 15 One UI पर आधारित है। इसी के साथ सैमसंग लम्बे सॉफ्टवयेर और सुरक्षा कि भी अपडेट देता है।
फोटोग्राफी के लिए Samsung Galaxy S25 Edge में 200MP का मेन कैमरा और 12MP का उल्ट्रावॉइड कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 12MP का फ्रंट कैमरा लगा है। Galaxy S25 Edge में 3,900mAh की 25W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करने वाली जंबो बैटरी दी गई है। इस बैटरी की क्षमता फ़ोन के स्लिम डिज़ाइन को देखते हुए रखी गयी है, हालांकि अगर आपकी पसंद बड़ी बैटरी वाले फ़ोन हैं तो इसी कीमत पर बाजार में और भी शानदार विकल्प मौजूद हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Mirzapur: The Movie पसंद आई? Amazon Prime Video की ये 5 हिंदी सीरीज देखकर उड़ जाएंगे होश