अगले हफ्ते इंडिया में एंट्री ले सकता है Samsung का शानदार मोबाइल फोन Samsung Galaxy S20 FE 5G, क्या होगा प्राइस

HIGHLIGHTS

8GB रैम और क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 865 SoC के साथ इंडिया में Samsung Galaxy S20 FE 5G की एंट्री हो सकती है

सैमसंग के धाकड़ मोबाइल फोन में आपको ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल रहा है

इसके अलावा सैमसंग गैलेक्सी S21 के 5G सपोर्ट को भी इस मोबाइल फोन शामिल किया जा रहा है

एक नई रिपोर्ट के अनुसार सैमसंग गैलेक्सी S20 FE 5G वैरिएंट अगले हफ्ते भारत में लॉन्च हो सकता है। सैमसंग ने सितंबर 2020 में US और अन्य क्षेत्रों में Galaxy S20 FE 5G को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 SoC के साथ लॉन्च किया था। 4जी वैरिएंट ने फिर अक्टूबर 2020 में Exynos 990 SoC के साथ भारत में अपनी जगह बनाई लेकिन 5G वेरिएंट कब आएगा इस पर कोई जानकारी अभी तक उपलब्ध नहीं थी। इसके अतिरिक्त, कुछ क्षेत्रों में 5G वैरिएंट को एक नया अपडेट मिला है जो कुछ गैलेक्सी S21 कैमरा फीचर्स के साथ कई अपडेट लाता है।

समाचार एजेंसी आईएएनएस की रिपोर्ट के अनुसार, इंडस्ट्री के सूत्रों ने बताया कि सैमसंग अगले हफ्ते भारत में सैमसंग गैलेक्सी एस20 एफई के 5जी मॉडल को लॉन्च कर सकता है। यह फोन पिछले साल अक्टूबर में देश में लॉन्च हुए 4जी वेरिएंट में एक नए वैरिएंट के तौर पर शामिल किया जाने वाला है। गैलेक्सी S20 FE का यह 5G वेरिएंट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 SoC और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आने वाला है, ऐसी भी जानकारी इस रिपोर्ट से मिल रही है।

https://twitter.com/stufflistings/status/1375068261331599361?ref_src=twsrc%5Etfw

पिछले महीने, गैलेक्सी S20 FE 5G को इंडियन स्टैण्डर्ड ब्यूरो (BIS) प्रमाणन वेबसाइट और मॉडल नंबर SM-G781B / DS के लिए एक आधिकारिक सपोर्ट पेज पर देखा गया था – इस मोबाइल फोन के लिए ही ऐसा कहा जा रहा है कि गैलेक्सी S20 FE 5G – भारत की वेबसाइट पर लाइव था।

Samsung Galaxy S20 FE 5G स्पेसिफिकेशन्स और फीचर

डुअल-सिम (नैनो + ईएसआईएम) पर चलने वाले सैमसंग गैलेक्सी एस20 एफई 5जी में 6.5 इंच का फुल-एचडी+ (1,080×2,400 पिक्सल) सुपर AMOLED इन्फिनिटी-ओ डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो के साथ होने वाली है। यह ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 SoC  के साथ 8GB रैम और UFS 3.1 स्टोरेज के 256GB पर संचालित है।

फोन में फोटो और वीडियो आदि के लिए यानी सैमसंग गैलेक्सी एस20 एफई 5जी में एक ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें 12-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, एक 12-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल शूटर और 8-मेगापिक्सेल टेलीफोटो शूटर शामिल है। फ्रंट में, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 32-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सेंसर भी मौजूद है।

सैमसंग गैलेक्सी S20 FE 5G IP68 डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस क्षमताओं के साथ आता है और इसमें 4,500mAh की बैटरी दी गई है जो 15W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में 5जी कनेक्टिविटी, 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ वी 5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस, एनएफसी और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट भी मौजूद हैं।

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :