कोरियाई टेक कंपनी सैमसंग ने अपना एक नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy S20 FE 4G ग्लोबली लॉन्च कर दिया है। डिवाइस क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रॉसेसर द्वारा संचालित है और इसे AMOLED डिस्प्ले, ट्रिपल रियर कैमरा और 4,500mAh की बैटरी के साथ पेश किया गया है। इससे पहले कंपनी Galaxy S20 FE का 5G वेरिएंट भी पेश कर चुकी है।
Samsung Galaxy S20 FE 4G में 6.5 इंच की FHD+ सुपर AMOLED इंफिनिटी O डिस्प्ले दी गई है जिसकी रिफ्रेश रेट 120Hz है। डिस्प्ले पर पंच-होल कटआउट दिया गया है। स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रॉसेसर द्वारा संचालित है।
कैमरा की बात करें तो डिवाइस में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें एक 12MP का वाइड-एंगल लेंस, 12MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 8MP का टेलीफोटो लेंस मौजूद है। इसके अलावा, फोन के फ्रंट पर 32MP का सेल्फी कैमरा भी दिया गया है।
Samsung Galaxy S20 FE 4G में 4,500mAh की बैटरी दी गई है जो 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है और कनैक्टिविटी के लिए वाई-फाई, 5G, 4G LTE, ब्लूटूथ, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है।
Samsung Galaxy S20 FE 4G की कीमत की बात करें तो इसे 630 EUR यानी करीब 57,100 रुपये में पेश किया गया है।
सैमसंग गैलेक्सी M12 को बजट रेंज में पिछले महीने लॉन्च किया गया था। नया Galaxy M12 6.5 इंच की PLS TFT LCD डिस्प्ले से लैस है जिसका रेजोल्यूशन 720 x 1600 पिक्सल है। इस HD+डिस्प्ले की रिफ्रेश रेट 90Hz हर्ट्ज है और इसके टॉप पर ड्यू ड्रॉप नौच दिया गया है और डिस्प्ले के टॉप पर गोरिला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन दिया गया है। सैमसंग स्क्रीन का Infinity-V Display के नाम से प्रचार कर रही है।
फोन एक्सिनोस 850 SoC द्वारा संचालित है और इसे 6GB रैम तथा 128GB स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है और इसके स्टोरेज को माइक्रो SD कार्ड से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। कनैक्टिविटी के लिए ड्यूल-सिम, 4G, सिंगल-बैंड WiFi, ब्लुटूथ 5.0 और GNSS (GPS, GLONASS, BeiDou, GALILEO) मिल रहा है। फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेन्सर, 3.5mm हैडफोन जैक और USB टाइप-C पोर्ट मिल रहा है।