Samsung Galaxy S11 और Samsung Galaxy S11+ मोबाइल फोंस को अगले साल फरवरी 2020 के आसपास लॉन्च किया जा सकता है। हालाँकि अभी इस सीरीज के मोबाइल फोंस को लॉन्च होने में कुछ समय बचा है लीन इन्हें लेकर पहले से ही जानकारी, लीक और रुमर्स सामने आ रहे हैं। हालाँकि अब इन मोबाइल फोंस के प्रोटेक्टर सामने आये हैं। इस प्रोटेक्टर केस में आपको बॉटम में ब्लैक एज देखने को मिल रहे हैं। इसका मतलब है कि हम इन मोबाइल फोंस में कुछ बेजल्स देख सकते हैं, यह आपको काफी छोटे नजर आने वाले हैं।
https://twitter.com/UniverseIce/status/1204564870139502592?ref_src=twsrc%5Etfw
हाल ही में ट्विटर पर प्रसिद्ध टिप्स्टर IceUniverse ने Samsung Galaxy S11 की लॉन्च डेट का खुलासा किया है। रुमर्स के मुताबिक, गैलेक्सी S11 सीरीज़ 18 फ़रवरी 2020 को सैन फ्रांसिस्को, USA में लॉन्च होगी। इसी के बाद MWC 2020 की शुरुआत भी होगी।
पिछले कुछ समय से Samsung Galaxy S11 से जुड़े लीक्स सामने आ रहे हैं। Galaxy S11 120Hz की हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले के साथ आएगा और रिपोर्ट के मुताबिक 25W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगा। Galaxy S11+ में 108MP का कस्टम कैमरा सेंसर मिल सकता है जो ISOCELL HMX ब्राइट सेंसर से अलग होगा। यह नया सेंसर Xiaomi Mi Note 10 में उपयोग हुए सेंसर से अलग होगा।
Samsung Galaxy S11 को 6.2 या 6.4 इंच, 6.7 इंच और 6.9 इंच मॉडल्स में लाया जा सकता है। S11+ में एक रेक्टंगुलर कैमरा मोड्यूल मिल सकता है जिसमें पांच सेंसर मिलेंगे और साथ ही लेज़र ऑटोफोकस और फ़्लैश को भी ऐड किया जाएगा। फोन में कर्व्ड डिस्प्ले मिलने की सम्भावना है।
18 फ़रवरी को कम्पनी अपना Galaxy Fold 2 फोन भी लॉन्च कर सकती है जो Motorola Razr 2019 की तरह एक क्लैमशेल फोल्डेबल फोन हो सकता है। इस हैंडसेट की कीमत Galaxy Fold से कम हो सकती है।