Samsung Galaxy S10 Lite स्मार्टफोन को अब से कुछ ही दिनों में लॉन्च किया जाने वाला है। आपको बता देते हैं कि इस मोबाइल फोन के लॉन्च से पहले ही इसकी फुल स्पेक्स शीट लीक हुई है। अगर हम Samsung Galaxy S10 और Galaxy Note 10 के Lite वर्जनों पर नजर डालें तो आपको बता देते हैं कि इनके बारे में काफी जानकारी इन्टरनेट पर आ रही है। हालाँकि सैमसंग की ओर से इन स्मार्टफोंस को लेकर कुछ ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।
हालाँकि अब सैमसंग गैलेक्सी S10 Lite मोबाइल फोन के स्पेक्स को ऑनलाइन देखा गया है। अगर हम इस लीक स्पेक्स शीट की चर्चा करें तो आपको बता देते हैं कि सैमसंग गैलेक्सी S10 Lite स्मार्टफोन में आपको एक FHD+ डिस्प्ले मिलने वाली है, इसके अलावा इस मोबाइल फोन में आपको एक 48MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप भी मिलने वाला है। साथ ही इस मोबाइल फ़ोन में आपको स्नेपड्रैगन 855 चिपसेट भी मिलने वाला है। इसके अलावा ऐसा भी सामने आ रहा है कि सैमसंग गैलेक्सी S10 Lite मोबाइल फोन में आपको एक 4500mAh क्षमता की बैटरी मिलने वाली है, जो आपको 45W की फ़ास्ट चार्जिंग के साथ मिलने वाली है।
ANATEL के ज़रिए सामने आए टेक्निकल डॉक्यूमेंट में खुलासा हुआ है कि Galaxy S10 Lite डिवाइस SM-G770/DS मॉडल नंबर के साथ आएगा और फोन में 4370mAh की बैटरी मिलेगी। यह बैटरी Galaxy S10e Galaxy S10, और Galaxy S10+ की तुलना में एक बड़ी बैटरी है हालांकि, Samsung Galaxy S10 5G से थोड़ी कम क्षमता के साथ आने वाली है।
रिपोर्ट्स की मानें तो Galaxy S10 Lite स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर, 8GB रैम और एंड्राइड 10 से लैस होगा। डिवाइस में 6.7 इंच की FHD+ sAMOLED स्क्रीन मिलेगी। कैमरा की बात करें तो फोन में triple camera सेटअप मिलेगा जिसमें 48 मेगापिक्सल, 12 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद होगा। इसके अलावा फोन में 32MP का सेल्फी कैमरा मिलने की सम्भावना है। अभी अपकमिंग Samsung Galaxy S10 Lite की launch date सामने नहीं आई है।
अब तक मिली जानकारी के आधार पर कहा जा सकता है कि Samsung Galaxy S10 Lite दरअसल Galaxy A91 का रीब्रांडेड वर्जन होगा। सम्भावना है कि डिवाइस में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट मिलेगा जिसे 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ पेयर किया जाएगा और डिवाइस के स्टोरेज को माइक्रो SD कार्ड के ज़रिए 512GB तक बढ़ाया भी जा सकता है। हैंडसेट को एंड्राइड 9 पाई पर आधरित सैमसंग के वन UI पर लाया जा सकता है।