इस बात को लेकर कई बार रुमर्स और अफवाह सामने आ चुकी है कि Samsung की ओर से उसके Samsung Galaxy S10 Lite स्मार्टफोन पर काम किया जा रहा है। ऐसा भी कहा जा रहा है कि Samsung Galaxy S10 Lite मोबाइल फोन Galaxy S10 का ही छोटा वर्जन होने वाला है। हालाँकि इसके बारे में ज्यादा जानकारी अभी तक सामने नहीं आई थी। हालाँकि एक सैमसंग का आगामी फोन अभी हाल ही में Geekbench पर देखा गया है, इस मोबाइल फोन का मॉडल नंबर SM-G770F है, इसे ही आगामी Samsung Galaxy S10 Lite स्मार्टफोन कहा जा रहा है। हालाँकि इस डाटाबेस की और से फोन के नाम को लेकर कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन इस मोबाइल फोन को लेकर कई स्पेक्स जरुर देखें जा सकते हैं।
ऐसा कहा जा रहा है या गीकबेंच डाटाबेस की ओर से सामने आ रहा है कि सैमसंग गैलेक्सी S10 Lite मोबाइल फोन में आपको एक क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 855 चिपसेट दिया जाने वाला है। इसके अलावा इस मोबाइल फोन में 8GB रैम होने के भी संकेत मिल रहे हैं। हालाँकि अगर हम पिछले बार के लीक आदि की बात करें तो आपको बता देते हैं कि इस मोबाइल फोन को 742 और 2604 स्कोर्स मल्टी-कोर और सिंगल कोर में मिले हैं।
अब तक मिली जानकारी के आधार पर कहा जा सकता है कि Samsung Galaxy S10 Lite दरअसल Galaxy A91 का रीब्रांडेड वर्जन होगा। सम्भावना है कि डिवाइस में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट मिलेगा जिसे 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ पेयर किया जाएगा और डिवाइस के स्टोरेज को माइक्रो SD कार्ड के ज़रिए 512GB तक बढ़ाया भी जा सकता है। हैंडसेट को एंड्राइड 9 पाई पर आधरित सैमसंग के वन UI पर लाया जा सकता है।
Samsung Galaxy S10 Lite में 6.7 इंच की सुपर AMOLED डिस्प्ले मिलेगी जिसका रेज़ोल्यूशन 1080 x 2400 पिक्सल होगा। फोन के रियर पैनल पर तीन कैमरा दिए जाएंगे जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलगा जिसका अपर्चर f/2.0 होगा और यह फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस के साथ आएगा। इसके अलावा डिवाइस में 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड सेंसर मिलेगा जिसका अपर्चर f/2.2 होगा और तीसरा 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया जाएगा जिसका अपर्चर f/2.2 होगा। सेल्फी कैमरा की बात करें तो फोन के फ्रंट पर 32 मेगापिक्सल का कैमरा मिल रहा है जिसका अपर्चर f/2.2 है।