Samsung Galaxy Note10 Lite को हाल ही में लॉन्च किया गया था और डिवाइस की सभी स्पेसिफिकेशन भी देखी जा चुकी है। Galaxy Note10 Lite का प्राइस सामने नहीं आया था। Samsung ने अब भारत में अपना Galaxy Note10 Lite फोन लॉन्च कर दिया है और इसके प्राइस का भी खुलासा कर दिया है। फोन को फ्लैगशिप हार्डवेयर के साथ ही S-pen को भी रखा है।
Samsung Galaxy Note10 Lite में 6.7 इंच की फुल HD+ Super AMOLED Plus Infinity-O Display दी गई है जिसका रेज़ोल्यूशन 2400×1080 पिक्सल है। स्मार्टफोन सैमसंग के एक्सिनोस 9 सीरीज़ 9810 चिपसेट द्वारा संचालित किया गया है जिसे Mali G72MP18 GPU के साथ पेयर किया गया है। डिवाइस में 6GB, 8GB LPDDR4x RAM और 128GB स्टोरेज के साथ आता है और इसके स्टोरेज को माइक्रो SD कार्ड के ज़रिए 512GB तक बढ़ाया जा सकता है। डिवाइस एंड्राइड 10 पर आधारित OneUI 2.0 पर काम करता है।
ऑप्टिक्स की बात करें तो Samsung Galaxy Note10 Lite में ट्रिपल कैमरा दिया गया है जिसमें 12MP डुअल पिक्सल रियर कैमरा (f/1.7 अपर्चर) के साथ अत है और फोन में 12MP का टेलीफ़ोटो लेंस (f/2.4 अपर्चर के साथ) दिया गया है और साथ ही 12MP का अल्ट्रा वाइड सेंसर शामिल किया गया है जिसका अपर्चर f/2.2 है। सेल्फी के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Samsung Galaxy Note10 Lite में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है और फोन में 4500mAh की बैटरी मिलती है जो 25W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। डिवाइस का वज़न 199 ग्राम है।
Samsung Galaxy Note10 Lite औरा ग्लो, औरा ब्लैक और औरा रेड कलर के विकल्पों में आया है। डिवाइस का प्राइस Rs 38,999 रखा गया है जिसमें 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलता है। फोन के 8GB रैम वैरिएंट को Rs 40,999 के दाम में पेश किया गया है। Galaxy Note10 Lite के लिए प्री-बुकिंग शुरू हो गई है और 3 फरवरी से डिवाइस सेल में आएगा।