20 अगस्त को भारत में लॉन्च होगी Galaxy Note10 सीरीज़

HIGHLIGHTS

20 अगस्त को भारत में लॉन्च होंगे फ्लैगशिप डिवाइस

8 अगस्त को ग्लोबली हो चुके हैं पेश

Galaxy Note10 की शुरुआती कीमत Rs 69,999

Samsung ने 8 अगस्त को अपने गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में ग्लोबली Galaxy Note10 सीरीज़ को पेश किया है और कम्पनी ने Galaxy Note10 और Galaxy Note10+ की भारतीय कीमत से भी पर्दा उठा दिया है। अब कम्पनी ने Digit को डिवाइसेज़ के भारतीय लॉन्च का भी खुलासा कर दिया है और फोंस को 20 अगस्त को सुबह 11:30 बजे लॉन्च किया जाएगा। Samsung Galaxy Note10 स्मार्टफोंस कम्पनी के लेटेस्ट फ्लैगशिप फोंस हैं जो एक्सिनोस 9825 चिपसेट के साथ आते हैं जिसे 7nm EUV लिथोग्राफी प्रोसेस पर तैयार किया गया है।

SAMSUNG GALAXY NOTE10 और NOTE10+ स्पेसिफिकेशंस

स्पेक्स की बात करें तो Galaxy Note 10 में जहाँ कंपनी ने 6.3 इंच स्क्रीन डिस्प्ले दिया है वहीँ दूसरे फ़ोन यानी Galaxy Note 10+ में 6.8-inch डिस्प्ले दी है। आपको बता दें कि इस फ़ोन की ख़ास बात यह है कि गैलेक्सी नोट फैमिली में Galaxy Note 10+ अब तक के सबसे बड़े नोट डिस्प्ले के साथ आया है। गैलेक्सी नोट 10 में  जहाँ 2280×1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 401 पिक्सल प्रति इंच वाली स्क्रीन है वहीँ कंपनी ने नोट 10+ में 498 पिक्सल प्रति इंच वाली 3040×1440 पिक्सल रिजॉल्यूशन स्क्रीन दी है।

दोनों ही फ़ोन्स Dynamic AMOLED panels के साथ आते हैं। इसके साथ ही दोनों ही फ़ोन्स में  HDR10+ के साथ ही dynamic tone mapping सपोर्ट दिया गया है। गैलेक्सी नोट 10+ में यूज़र्स को माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट मिलेगा और वे 1 टीबी तक का कार्ड इस्तेमाल कर पाएंगे। डिवाइस में 12 जीबी रैम और 256 जीबी/512 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज का ऑप्शन भी दिया गया है।

वहीँ Galaxy Note 10 फ़ोन 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ आता है और इसमें यूज़र्स के लिए माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट नहीं दिया गया है। जहाँ गैलेक्सी नोट 10+ में 4,300 एमएएच की बैटरी दी गयी है तो वहीँ गैलेक्सी नोट 10 में 3,500 एमएएच की बैटरी दी गयी है। Galaxy Note 10 को Red और  Pink, नोट 10+ को ब्लू रंग में भी खरीदा जा सकेगा।

ऑप्टिक्स की बात करें तो गैलेक्सी नोट 10 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 12 मेगापिक्सल का एफ/2.1 अपर्चर वाला टेलीफोटो लेंस, 12 मेगापिक्सल का एफ/1.4-एफ/2.4 वेरिएबल अपर्चर के साथ वाइड-एंगल लेंस और 123 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला एफ/ 2.2 अपर्चर से लैस 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। तीन कैमरों के अलावा गैलेक्सी नोट 10+ में बैक पैनल पर एक सेंसर अलग से भी है जिसे "डेप्थविज़न" कैमरा कहा गया है। यह सेंसर ऑब्जेक्ट का 3डी स्कैन लेने में मदद करेगा।

फ्रंट पैनल पर सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 और गैलेक्सी नोट 10+ में एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 10 मेगापिक्सल का कैमरा है। यह ऑटोफोकस और 80 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ आता है। आपको बता दें कि कैमरा ऐप 4 लाइव फोकस मोड्स के साथ आया है जिनमें हैब्लर, बिग सर्कल, कलर प्वाइंट और ग्लिच शामिल हैं। दोनों फ़ोन्स नए वीडियो एडिटर ऐप के साथ आते हैं जो एस-पेन सपोर्ट के साथ आता है।

इस सीरीज़ के फ़ोन्स में हेडफोन जैक नहीं दिया गया है। कनेक्टिविटी के तहत वाई-फाई 802.11एएक्स, ब्लूटूथ 5, यूएसबी टाइप-सी, एनएफसी और जीपीएस, ग्लोनास और गैलिलयो शामिल हैं। नोट 10+ अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।

SAMSUNG GALAXY NOTE10 और NOTE10+ कीमत

Samsung Galaxy Note10 के 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत Rs 69,999 रखी गई है जबकि Samsung Galaxy Note10+ का 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वैरिएंट Rs 79,999 में सेल किया जाएगा। यूज़र्स Amazon, Flipkart, Paytm Mall, सैमसंग ऑनलाइन स्टोर और टाटा क्लिक रिटेल आउटलेट से फोन को प्री-बुक कर सकते हैं।

वहीँ प्री-बुकिंग ऑफर्स के तहत रिटेल आउटलेट और सैमसंग ऑनलाइन स्टोर पर HDFC क्रेडिट या डेबिट कार्ड पर 6,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा। ऐसे ही, कैशबैक अमेजन, फ्लिपकार्ट, पेटीएम मॉल और टाटा क्लार्क पर ICICI बैंक क्रेडिट या डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करने पर भी मिलेगा।

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :