Samsung Galaxy Note 10 मोबाइल फोन को 7 अगस्त को लॉन्च किया जाने वाला है, और अलावा आपको बता देते हैं कि सैमसंग के ‘Unpacked’ जो 4PM ET और 10:30AM IST को 8 अगस्त को न्यूयॉर्क के Barclays Center Brooklyn में होने वाले इवेंट से लगभग 20 दिन पहले ही इस मोबाइल फोन यानी Samsung Galaxy Note 10 मोबाइल फोन को Geekbench की लिस्टिंग में देखा गया है। इस मोबाइल फोन को इस लिस्टिंग में मॉडल नंबर SM-970F के तौर पर Exynos 9820 चिपसेट के साथ देखा गया है, इसके अलावा इस मोबाइल फोन में इस लिस्टिंग के मुताबिक़ 8GB की रैम भी होने वाली है। इस मोबाइल फोन को सिंगल कोर में 4495 पॉइंट्स और मल्टी-कोर में 10223 पॉइंट्स मिले हैं।
हालाँकि यहाँ एक बात सबसे ज्यादा ध्यान देने वाली है कि यह मोबाइल फोन पहली दफा किसी बेंचमार्क की लिस्टिंग में नजर आया है। हालाँकि इसके पहले इस मोबाइल फोन को एक अन्य मॉडल नंबर SM-N976B के तौर पर एक सर्टिफिकेशन साइट पर इसी रैम और इसी प्रोसेसर के साथ देखा जा चुका है। हालाँकि अगर हम इस बेंचमार्क लिस्टिंग की चर्चा करें तो आपको बता देते हैं कि मॉडल नंबर SM-970F ने SM-N976B के मुकाबले ज्यादा बेहतर स्कोर दर्ज किये हैं।
ऐसा भी सामने आ रहा है कि इस मोबाइल फोन में क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 855 प्रोसेसर मिलने वाला है, हालाँकि इस मॉडल नंबर की चर्चा करें तो यह SM-N976V है। इस मोबाइल में एक 12GB की रैम होने के आसार नजर आ रहे हैं। हालाँकि इस मॉडल नंबर ने सिंगल कोर और मल्टी-कोर रेटिंग में मॉडल नंबर SM-N970F के मुकाबले काफी कम रेटिंग हासिल की है।
आपको बता दें कि कीमत की इस जानकारी को रूसी वेबसाइट Hi-Tech द्वारा साझा किया गया है जिसकी खबर GSMArena से मिली है। Samsung Galaxy Note 10 की कीमत को लेकर आयी इस रिपोर्ट के मुताबिक डिवाइस को लगभग 1,100 और 1,200 डॉलर यानी करीब 76,000 से 83,000 रुपये के बीच में उतारा जा सकता है। कहा जा रहा है कि Galaxy Note 10 फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकता है।
वैसे अभी तक यह साफ़ नहीं किया गया है कि अपकमिंग गैलेक्सी नोट 10 के किस मॉडल या वैरिएंट की यह कीमत होगी। इसके साथ ही जहां Samsung Galaxy Note 10 के दो मॉडल्स आ सकते हैं, इन्हीं में 5G वैरिएंट भी शामिल हो सकता है। कहा जा रहा है कि गैलेक्सी S10 सीरीज़ की तुलना में आने वाला यह डिवाइस ज़्यादा छोटे होल-पंच डिस्प्ले के साथ आ सकता है। '
पिछली रिपोर्ट्स के मुताबिक Galaxy Note 10 को दो अलग स्क्रीन साइज़ में पेश किया जा सकता है। 'प्रो' वैरिएंट में बड़ी स्क्रीन दी जा सकती है। साथ ही इस प्रो मॉडल में 4,500 एमएएच की बैटरी और सस्ते वैरिएंट में 3,400 एमएएच की बैटरी हो सकती है। Galaxy Note 10 में वर्टिकल रियर कैमरा सेटअप और होल पंच डिस्प्ले भी हो सकता है।