Samsung ने हाल ही में Galaxy S10 Lite और Galaxy Note10 Lite को आधिकारिक तौर पर पेश किया था और जल्द ही इन स्मार्टफोंस को भारत में पेश किया जाने वाला है। Samsung ने पुष्टि की है कि Galaxy Note 10 Lite को 21 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। कम्पनी ने उन यूज़र्स को मेल भेजना शुरू किया है जिन्होंने कम्पनी की भारतीय वेबसाइट पर नोटिफाई के लिए रजिस्टर किया था।
Samsung Galaxy Note10 Lite में 6.7 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले दी गई है जिसका रेज़ोल्यूशन 2400×1080 पिक्सल है और यह सुपर AMOLED Plus इनफिनिटी-O डिस्प्ले है। स्मार्टफोन सैमसंग के एक्सिनोस 9 सीरीज़ 9810 चिपसेट द्वारा संचालित है जिसे Mali G72MP18 GPU के साथ पेयर किया गया है। डिवाइस में 6GB / 8GB LPDDR4x रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है जिसे माइक्रो SD कार्ड के ज़रिए 512GB तक बढ़ाया जा सकता है। स्मार्टफोन OneUI 2.0 पर काम करता है जो एंड्राइड 10 पर काम करता है। डिवाइस के साथ ब्लूटूथ S पेन दिया गया है जो एयर कमांड्स के साथ आता है।
ऑप्टिक्स की बात करें तो Samsung Galaxy Note10 Lite में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 12MP का डुअल पिक्सल रियर कैमरा दिया गया है और इसका अपर्चर f/1.7 है तथा OIS + a 12MP टेलीफ़ोटो लेंस को शामिल किया गया है और साथ ही डिवाइस में 12MP का अल्ट्रा वाइड सेंसर दिया गया है। डिवाइस के फ्रंट पर 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
Samsung Galaxy Note10 Lite में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। डिवाइस में 4500mAh की बैटरी मलती है जो 25W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोन का वज़न 199 ग्राम है और डिवाइस को औरा ग्लो, औरा ब्लैक और औरा रेड विकल्पों में लॉन्च किया गया है। फोन को भारत में Rs 36,000 के दाम में लॉन्च किया जा सकता है।