Samsung ने अपने लेटेस्ट Galaxy Note10 और Galaxy Note10+ फ़ोन्स को लॉन्च कर दिया है। फ़ोन्स की घोषणा Brooklyn, New York के Barclays Center में हुई थी। हालांकि Samsung Galaxy Note10 और Galaxy Note10+ की भारत में क्या कीमत होगी, इसकी घोषणा नहीं हुई थी लेकिन अब इसका भी पता चल चुका है। वहीँ अब सैमसंग ने भारत में लॉन्च ऑफर्स के साथ Galaxy Note10 Phones की कीमत से पर्दा उठा दिया है।
इवेंट के दौरान Samsung ने Galaxy Note10 की कीमत $949 यानी लगभग Rs 67,200 बताई थी वहीँ Galaxy Note10+ की शुरूआती कीमत $1099 यानी लगभग Rs 77,900 है। Samsung Galaxy Note10 की भारत में शुरूआती कीमत Rs 69,999 होगी जिसमें यूज़र्स को 8GB RAM/256GB स्टोरेज वैरिएंट मिलता है। वहीँ Galaxy Note10+ की भारत में कीमत Rs 79,999 होगी जिसमें यूज़र्स को 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वैरिएंट मिलेगा।
वहीँ बाकी वैरिएंट्स की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है। Samsung Galaxy Note10+ 5G की कीमत $1,299.99 यानी Rs 92,300 है जिसमें 256GB स्टोरेज वैरिएंट मिलता है और $1,399.99 यानी लगभग Rs 97,400 में 512GB स्टोरेज मिलता है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 और गैलेक्सी नोट 10+ की बिक्री भारत में 23 अगस्त से शुरू करेगा। प्री-बुकिंग 8 अगस्त से शुरू होगी और 22 अगस्त तक चलेगी। यूज़र्स Amazon, Flipkart, Paytm Mall, सैमसंग ऑनलाइन स्टोर और टाटा क्विक रिटेल आउटलेट से फोन को प्री-बुक कर सकेंगे।
वहीँ प्री-बुकिंग ऑफर्स के तहत रिटेल आउटलेट और सैमसंग ऑनलाइन स्टोर पर HDFC क्रेडिट या डेबिट कार्ड पर 6,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा। ऐसे ही, कैशबैक अमेजन, फ्लिपकार्ट, पेटीएम मॉल और टाटा क्लार्क पर ICICI बैंक क्रेडिट या डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करने पर भी मिलेगा।