Samsung Galaxy Note 10 और Galaxy Note 10+ आज लॉन्च के लिए तैयार हैं। भारत में लॉन्च होने वाली ये सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 सीरीज़ के लॉन्च इवेंट का आयोजन दोपहर 12 से शुरू किया जायेगा। इवेंट का आयोजन Bengaluru के Samsung Opera House में किया जा रहा है।
जैसा कि पहली ही बताया जा चुका है, इवेंट को दोपहर 12 बजे से शुरू किया जायेगा। यूज़र्स इस लॉन्च इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग कंपनी की आधिकारिक अंग्रेजी और हिंदी वेबसाइट पर देख सकेंगे।
23 अगस्त से Samsung Galaxy Note 10, Samsung Galaxy Note 10+ फ़ोन सेल के लिए उपलब्ध करा दिए जायेंगे। यूज़र्स इन फ़ोन्स को Pre-book भी करा सकते हैं। प्री-बुकिंग ऑफर्स के तहत रिटेल आउटलेट और सैमसंग ऑनलाइन स्टोर पर HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने पर 6,000 रुपये का कैशबैक दिया जा रहा है।
ऐसे ही यही कैशबैक अमेजन, फ्लिपकार्ट, पेटीएम मॉल और टाटा क्लार्क पर ICICI बैंक क्रेडिट या डेबिट कार्ड पर भी मिलेगा। साथ ही NO COST EMI और Cashify की ओर से 10% अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है। सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 और गैलेक्सी नोट 10+ 22 अगस्त तक प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध रहेंगे।
प्री-बुकिंग करने पर कंपनी ने कई ऑफर्स फ़ोन की खरीद पर रखे हैं। यूज़र्स के लिए शुरुआत में ऑफर्स की लिस्ट में Galaxy Watch Active को केवल Rs. 9,999 में फ़ोन के साथ खरीदने का ऑफर्स लिस्ट किया गया था। वहीँ अब कंपनी ने ऑफर्स रिवाइज़ किया है। Galaxy Buds को अब यूज़र्स केवल Rs. 4,999 में ही खरीद सकते हैं।
सैमसंग के इन लेटेस्ट फ़ोन्स की भारत में कीमत क्या होगी, इसका भी खुलासा कंपनी ने कर दिया है। गैलेक्सी नोट 10 के 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 69,999 रुपये तय की गई है। वहीँ भारत में सैमसंग गैलेक्सी नोट 10+ की शुरुआती कीमत 79,999 रुपये है जिसमें यूज़र्स को 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वैरिएंट मिलेगा। इसके साथ ही 12 जीबी रैम + 512 जीबी स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 89,999 रुपये है।