Samsung के Galaxy M51 की कीमत में Rs 5000 की कटौती कर दी गई है जिसके बाद आप इस स्मार्टफोन को बेहद किफ़ायती दाम में खरीद सकते हैं। इससे पहले Galaxy M51 की कीमत में Rs 2000 की कटौती की गई थी। अब सैमसंग फैंस इस फोन के 6GB रैम व 128GB स्टोरेज वेरिएंट को Rs 19,999 में खरीद सकते हैं जबकि फोन का 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट Rs 21,999 में उपलब्ध है।
Samsung Galaxy M51 अपनी 7,000mAh की बैटरी से लैस है। डिवाइस में 6.7 इंच की FHD+ सुपर AMOLED डिस्प्ले दी गई है। गैलक्सी M51 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730G SoC द्वारा संचालित है और इसे 6GB रैम व 64GB स्टोरेज वेरिएंट तथा 8GB रैम व 128GB स्टोरेज वेरिएंट में उतारा गया है।
सैमसंग गैलेक्सी M51 में क्वाड रियर कैमरा दिया गया है जिसमें एक 64MP प्राइमरी कैमरा, 12MP अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा, 5MP मैक्रो कैमरा और 5MP का डेप्थ सेन्सर है। फोन के फ्रंट पर 32MP का सेल्फी कैमरा मिल रहा है। कनेक्टिविटी के लिए USB टाइप-C पोर्ट, ब्लुटूथ, Wi-Fi, 3.5mm हैडफोन जैक जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
सैमसंग अपने एक नए स्मार्टफोन पर काम कर रहा है जिसे जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। यह स्मार्टफोन Galaxy A82 5G के नाम से आएगा और इसके स्पेक्स की बात करें तो यह रीब्रांडेड गैलेक्सी क्वांटम 2 हो सकता है। फोन में 6.7 इंच डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 855+ प्रॉसेसर मिलेगा। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा जिसमें एक 64MP का मुख्य लेंस होगा। इसके अलावा, फोन में 12MP का अल्ट्रा वाइड लेंस और एक 5MP का डेप्थ सेन्सर होगा। फोन के फ्रंट पर 10MP आ सेल्फी कैमरा मिल सकता है। स्मार्टफोन में 4000mAh की बैटरी दी जाएगी जो 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। डिवाइस को 6GB रैम व 128GB स्टोरेज के साथ पेयर किया जाएगा।