Samsung Galaxy M40 आ सकता है 32MP कैमरा के साथ, कीमत भी आयी सामने

HIGHLIGHTS

Samsung Galaxy M40 में हो सकता है ट्रिपल लेंस रियर कैमरा

16-megapixel selfie कैमरा होने की उम्मीद

Infinity-O Display के साथ आने की कंपनी ने की पुष्टि

इस समय Samsung का अपकमिंग स्मार्टफोन Galaxy M40 काफी चर्चा में है। ऐसा इसलिए है क्योंकि यह फ़ोन जल्द ही लॉन्च होने वाला है। 11 जून को यह स्मार्टफोन पेश किया जायेगा। ऐसे में लॉन्च से पहले ही इस फ़ोन को लेकर कई खबरें आ रही हैं। हाल ही में ताज़ा रिपोर्ट्स के मुताबिक Samsung Galaxy M40 में 32-megapixel का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। इसके साथ ही इसमें 16-megapixel का selfie camera भी मौजूद हो सकता है। इस बात की जानकारी Smartphone Business, Samsung India के Senior Vice President Asim Warsi ने दी है।

फोन में ट्रिपल रियर कैमरा मौजूद हो सकता है। वहीँ प्राइस की बात  करें तो Samsung Galaxy M40 की भारत में कीमत लगभग 20,000 रुपए हो सकती है। आपको बता दें कि Samsung Galaxy M सीरीज में  Galaxy M40 कंपनी का चौथा स्मार्टफोन होगा। इससे पहले Galaxy M सीरीज़ में Galaxy M10, Galaxy M20 और Galaxy M30 लॉन्च किये जा चुके हैं। ये स्मार्टफोन ब्लैक, ब्लू और ओरेंज कलर ऑप्शन में आ सकता है।

कंपनी ने सैमसंग गैलेक्सी M40 के टीजर को भी अपने आधिकारिक वेबसाइट और अमेजन इंडिया पर जारी किया है। साथ ही सैमसंग ने इस बात की भी पुष्टि कर दी है कि स्मार्टफोन Infinity-O Display और Snapdragon 600-series SoC के साथ आएगा। कंपनी ने Galaxy M40 स्मार्टफोन की कुछ इमेज को अपनी वेबसाइट और अमेजन पर भी शेयर किया है। इन इमेज से स्मार्टफोन के बैक में फिंगरप्रिंट सेंसर और बैक में LED flash होने का पता चलता है।

लीक रिपोर्ट्स के आधार पर Galaxy M40 के अनुमानित स्पेक्स

अबतक की लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक Galaxy M40 स्मार्टफोन में 6.3-inch डिस्प्ले हो सकता है। साथ ही स्मार्टफोन में Snapdragon 675 चिपसेट हो सकता है जो कि 6GB तक रैम के साथ आये। Galaxy M सीरीज फ़ोन्स की तरह ही Galaxy M40 स्मार्टफोन में भी 5,000mAh बैटरी हो सकती है जो फास्ट चार्ज को सपोर्ट करेगी।

डिवाइस एंड्रॉइड 9 पाई आधारित One UI पर रन कर सकता है। Galaxy M सीरीज का यह पहला स्मार्टफोन होगा जो एंड्रॉइड पाई आउट ऑफ द बॉक्स आएगा। साथ ही Galaxy M40 पहला स्मार्टफोन होगा जो Snapdragon SoC के साथ आएगा।

नोट: डिजिट हिंदी को अब Instagram और Tiktok पर फॉलो करें।

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :