Samsung Galaxy M40 में हो सकती है छोटी बैटरी, RAM का भी हुआ खुलासा

HIGHLIGHTS

अपकमिंग Galaxy M40 में हो सकती है 3,500mah बैटरी

डिवाइस में 6 जीबी रैम होने की उम्मीद

Galaxy M40 में हो सकती है 6.3 इंच डिस्प्ले

Samsung ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि Galaxy M40 smartphone को भारत में 11 जून को लॉन्च किया जायेगा।  वहीँ लॉन्च से पहले ही इस फ़ोन को लेकर कई स्पेक्स लीक हो रहे हैं। कंपनी ने डिवाइस के कैमरा को लेकर स्पेक्स की पुष्टि कर ही दी है। वहीँ हाल ही में एक और लीक रिपोर्ट सामने आयी है।

SamMobile की रिपोर्ट्स के मुताबिक Galaxy M40 फोन Qualcomm Snapdragon 675 SoC प्रोसेसर से लैस होगा और साथ ही 6GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज दिया जा सकता है। इससे पहले भी Galaxy M40 में 6.3 इंच का डिस्प्ले होने की रिपोर्ट आयी थी। वहीँ कंपनी ने Galaxy M40 में Infinity-O display होने की भी बात कही है। Samsung का यह अपकमिंग स्मार्टफोन स्मार्टफोन मार्केट में Nokia 7.1 और Poco F1 को टक्कर दे सकता है। यह स्मार्टफोन कंपनी का पहला मॉडल होगा जो "स्क्रीन साउंड टेक्नोलॉजी" के साथ आएगा और ईयरपीस को रिप्लेस करेगा।

हाल ही में आयी इस ताज़ा रिपोर्ट में Samsung Galaxy M40 की बैटरी की भी खबर सामने आयी है। जहाँ पहले Galaxy M40 में 5000mAh battery होने के रूमर्स सामने आ रहे थे वहीँ अब नई रिपोर्ट के मुताबिक इस हैंडसेट में छोटी बैटरी दी जा सकती है जो कि 3500mAh क्षमता की हो सकती है।

पिछले हफ्ते Samsung India Mobile Business के Senior Vice President Asim Warsi ने बताया था कि सैमसंग के इस अपकमिंग स्मार्टफोन में वो सभी फीचर होंगे जिसके वजह से यूज़र्स गैलेक्सी M सीरीज़ को पसंद करते हैं। अब अगर Samsung Galaxy M40 की भारत में कीमत की बात करें तो इसकी कीमत लगभग 20,000 रुपये तक हो सकती है।

नोट: डिजिट हिंदी को अब Instagram और Tiktok पर फॉलो करें। 

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :