Samsung Galaxy M31s मोबाइल फ़ोन के प्राइस में आपको 1000 रुपये की कटौती देखने को मिल रही है। आपको बता देते है कि इस मिड-रेंज मोबाइल फोन को जुले महीने में Rs 19,499 में लॉन्च किया गया था, हालाँकि अब इस मोबाइल फोन की कीमत में 1000 रुपये की कटौती हुई है, और अब आपको यह मोबाइल फोन 18,499 के प्राइस में मिल रहा है। यहाँ आपको बता देते हैं कि Samsung Galaxy M31 के एक अपग्रेड के रूप में Samsung Galaxy M31s के तौर पर लॉन्च किया गया है। Samsung Galaxy M31s मोबाइल फोन को एक होल-पंच डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया था। हालाँकि इसके अलावा आपको फोन में एक क्वाड-कैमरा सेटअप मिल रहा है। आपको बता देते है कि फोन में आपको 8GB की रैम और 25W की फ़ास्ट चार्जिंग मिल रही है। इस मोबाइल फोन में आपको इस बैटरी के साथ रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रही है।
Samsung Galaxy M31s मोबाइल फोन की कीमत में 1000 रुपये की कटौती देखी गई है, इसके अलावा फोन को अब आप 18,499 के प्राइस में खरीद सकते हैं। इस मोबाइल फोन के इस कीमत वाले मॉडल को 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल में लिया जा सकता है। इसके अलावा फोन के 8GB रैम और 128GB मॉडल को 20,499 रुपये में लिया जा सकता है। इन दोनों ही मॉडल की कीमत में 1000 रुपये की बड़ी कटौती देखी गई है। असल में इस मोबाइल फोन की लॉन्च प्राइस 19,499 और 21,499 रुपये थी। आपको बता देते है कि Samsung Galaxy M31s मोबाइल फोन की यह नई कीमत अमेज़न इंडिया और सैमसंग इंडिया ऑनलाइन स्टोर पर नजर आ रही है।
Samsung Galaxy M31s मोबाइल फोन में आपको एंड्राइड 10 की सपोर्ट मिल रही है, हालाँकि इसे एंड्राइड 11 पर अपग्रेड किया जा सकता है। फोन में आपको एक 6.5-इंच की FHD+ SUPER AMOLED O-Infinity डिस्प्ले मिल रही है। इसके अलावा फोन में आपको एक ओक्टा-कोर Exynos 9611 प्रोसेसर मिल रहा है, और इसमें आपको 8GB रैम भी मिल रही है।
फोटोग्राफी की बात करें तो आपको बता देते है कि सैमसंग गैलेक्सी एम31एस स्मार्टफोन में आपको एक क्वाड-रियर कैमरा दिया गया है, फोन में आपको एक 64MP का सोनी IMX682 प्राइमरी सेंसर मिल रहा है, इसके अलावा फोन में आपको एक 12MP का वाइड-एंगल कैमरा भी मिल रहा है, फोन में आपको एक 5MP का डेप्थ सेंसर भी मिल रहा है, इसके अलावा फोन में आपको एक 5MP का मैक्रो लेंस मिल रहा है। हालाँकि इतना ही नहीं फोन में आपको एक 32MP का सेल्फी कैमरा भी दिया गया है।
इसके अलावा फोन में आपको 128GB की स्टोरेज मिल रही है। हालाँकि इतना ही नहीं फोन में आपको एक 6000mAh क्षमता की बैटरी मिल रही है, जो आपको 25W की फ़ास्ट चार्जिंग के साथ मिल रही है। हालाँकि इसके अलावा फोन में आपको एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिल रहा है।
नोट;फीचर्ड इमेज काल्पनिक है!