Samsung Galaxy M31 आज भारत में दोपहर 1 बजे लॉन्च होने जा रहा है। नया स्मार्टफोन कम्पनी के पिछले साल लॉन्च हुए Galaxy M30 और Galaxy M30s की जगह लेगा। आगामी स्मार्टफोन में सुपर AMOLED डिस्प्ले, 6,000mAh की बैटरी और 64 मेगापिक्सल का क्वाड कैमरा मिलने वाला है। इसके अलावा, कम्पनी की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा, डिवाइस को Amazon India पर भी टीज़ किया गया है जिससे संकेत मिलते हैं कि फोन को अमेज़न इंडिया पर सेल किया जाएगा।
Samsung Galaxy M31 की कीमत की बात करें तो डिवाइस के 6GB रैम और 64GB स्टोरेज वैरिएंट को Rs 15,999 में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा, फोन का दूसरा वैरिएंट 6GB रैम और 128GB स्टोरेज से लैस हो सकता है। जैसा कि ऊपर बताया गया है कि फोन को आज लॉन्च किया जाएगा और उम्मीद है कि डिवाइस की पहली सेल मार्च के पहले हफ्ते में होगी।
Samsung Galaxy M31 का लॉन्च इवेंट दोपहर 1 बजे शुरू होगा जिसे आप कम्पनी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर जाकर देख सकते हैं।
Galaxy M31 में 6.4 इंच की फुल HD+ इनफिनिटी-U सुपर AMOLED डिस्प्ले मिलेगी जिसका रेज़ोल्यूशन 1,080×2,340 पिक्सल रहेगा। स्मार्टफोन एक्सिनोस 9611 SoC द्वारा संचालित होगा जिसे 6GB रैम और 64GB/128GB स्टोरेज के साथ उतारा जाएगा। इसके अलावा, स्टोरेज को माइक्रो SD कार्ड के ज़रिए 512GB तक बढ़ाया जा सकता है।
Galaxy M31 के टीज़र से से पता चलता है कि डिवाइस में 6,000mAh की बैटरी मिलेगी और यह 15W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ आएगी। डिवाइस का मेजरमेंट 159.2×75.1×8.9mm है और वज़न 191 ग्राम होगा। डिवाइस को ब्लू और ब्लैक कलर के विकल्प में लॉन्च किया जा सकता है।
टीज़र से यह भी पता चला है कि Galaxy M31 में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलेगा जिसमें 64 मेगापिक्सल का एक प्राइमरी कैमरा होगा और इसका अपर्चर f/1.8 होगा, वहीं दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा (f/2.2) और तीसरा 5 मेगापिक्स का डेप्थ कैमरा (f/2.2) रहेगा और चौथा कैमरा 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस होगा और इसका अपर्चर f/2.4 रहेगा।