Samsung Galaxy M31 ने भारत में एंट्री ले ली है जो कि गैलेक्सी M सीरीज़ का अगला फोन है। Galaxy M31 की ख़ासियत में क्वाड रियर कैमरा सेटअप और बैटरी कैपेसिटी है। हैंडसेट में 64MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है जिसका अपर्चर f/1.8 है। इसके अलावा, फोन में 8MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस दिया गया है, तीसरा 5MP का डेप्थ सेंसर और चौथा 5MP का मैक्रो लेंस है। फोन के फ्रंट पर 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Galaxy M31 में 6.4 इंच की फुल HD+ Infinity-U Super AMOLED डिस्प्ले दी गई है और इसका रेज़ोल्यूशन 2340 x 1080 पिक्सल है। हैंडसेट ओक्टा-कोर Exynos 9611 चिपसेट द्वारा संचालित है जिसे Mali-G72MP3 GPU के साथ पेयर किया गया है। फोन में 6GB LPDDR4x RAM दी गई है जबकि 64GB / 128GB UFS 2.1 स्टोरेज दिया गया है और इसे माइक्रो SD कार्ड के ज़रिए 512GB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन एंड्राइड 10 पर आधारित One UI 2.0 पर काम करता है। फोन ड्यूल सिम स्लॉट के साथ आया है जिसे माइक्रो SD स्लॉट दिया गया है।
ऑप्टिक्स की बात करें तो Galaxy M31 में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है और इसमें 64MP का रियर कैमरा दिया गया है जो कि Samsung GW1 सेंसर है और इसका अपर्चर f/1.8 है। इसके अलावा, दूसरा 8MP 123° अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा है और इसका अपर्चर f/2.2 है, वहीं तीसरा 5MP का डेप्थ सेंसर (f/2.2) है और चौथा 5MP मैक्रो सेंसर है और इसका अपर्चर f/2.2 है। फ्रंट कैमरा की बात करें तो फोन में 32MP सेल्फी कैमरा दिया गया है और इसका अपर्चर f/2.0 है।
Galaxy M31 में 6000mAh की बैटरी दी गई है जो 15W फ़ास्ट चार्जिंग दी गई है। फोन ओशन ब्लू और स्पेस ब्लैक कलर में आया है। फोन का दाम Rs 14,999 है।