Samsung Galaxy M30s अगले महीने भारत में लॉन्च हो सकता है और स्मार्टफोन की खासियत इसकी 6,000mAh की बैटरी और 48 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा। स्मार्फोन की कीमत Rs 15,000 से Rs 20,000 के बीच रहेगी। Samsung Galaxy M स्मार्टफोन के दो और वैरिएंट्स को पेश करेगा जिसमें Galaxy M10s शामिल होगा।
Galaxy M10s को सुपर-AMOLED डिस्प्ले, बेहतर कैमरा और बैटरी के साथ पेश किया जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक, Samsung Galaxy M30s इस Price सेगमेंट में बड़ी बैटरी के साथ आने वाला है और Galaxy M30s को अमेज़न पर सेल किया जाएगा।
Samsung Galaxy M30s को केस रेंडर्स में देखा गया था और रिपोर्ट के मुताबिक पता चला है कि स्मार्टफोन में 6,000mAh की बैटरी मिलेगी। Samsung भारत में अपनी गैलेक्सी M सीरीज़ के 2 मिलियन यूनिट्स बेच चुका है।
IANS की रिपोर्ट के अनुसार, Galaxy M30s स्मार्टफोन नए एक्सिनोस प्रोसेसर द्वारा संचालित होगा। गैलेक्सी M सीरीज़ में कम्पनी Galaxy M10, Galaxy M20, Galaxy M30 और Galaxy M40 स्मार्टफोंस को लॉन्च कर चुकी है।
Galaxy M30s फ़ास्ट चार्जिंग के साथ आ सकता है, यह टेक आज के कई मिड-रेंज स्मार्टफोंस में देखा गया है। Galaxy M30 की तरह Galaxy M30s को दो वैरिएंट 4GB रैम+64GB स्टोरेज और 6GB रैम+128GB स्टोरेज में लाया जाएगा। Galaxy M30 की शुरुआती कीमत Rs 14,990 रखी गई थी और उम्मीद की जा रही है कि आगामी Galaxy M30s की कीमत Rs 20,000 के आसपास रहेगी। फोन में आए बदलाव और इम्प्रूव्मेंट के बाद डिवाइस की कीमत बढ़ने की उम्मीद है।