Samsung की ओर से इसके Samsung Galaxy M30s स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में अभी बीते कल ही लॉन्च किया गया है। आपको बता देते हैं कि इस मोबाइल फोन में आपको एक बड़ी बैटरी यानी एक 6000mAh क्षमता की बैटरी मिल रही है। इसके अलावा फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप और 48MP का प्राइमरी कैमरा मौजूद है। इतना ही नहीं इस मोबाइल फोन में आपको एक सुपर AMOLED डिस्प्ले, वाटरड्राप नौच के साथ मिल रही है। इसके अलावा इसमें आपको रियर फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिल रहा है। जिस कीमत में इसे भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया है, और जिन स्पेक्स और फीचर्स के साथ लॉन्च किया गया है, उसे देखकर लग रहा है कि इस मोबाइल फोन की भारतीय बाजार में सीधी टक्कर Realme XT जिसे अभी हाल ही में भारतीय बाजार में 64MP क्वाड-कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च किया गया है, इसके अलावा Realme 5 Pro जो कैमरा के मामले में ही एक बढ़िया स्मार्टफोन है, से होने वाली है। आइये अब शुरू करते हैं और जानते हैं कि आखिर इसी कीमत में आपके लिए कौन सा डिवाइस ज्यादा बेहतर रहने वाला है।
Samsung Galaxy M30s के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत Rs 13,999 से शुरू होती है तथा 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरिएंट को Rs 16,999 के प्राइस में उतारा गया है। इसके अलावा Realme 5 Pro की कीमत की बात करें तो डिवाइस के 4GB रैम +64GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत Rs 13,999 रखी गई है, जबकि 6GB रैम+64GB स्टोरेज वैरिएंट को Rs 14,999 में पेश किया गया है वहीं बात करें 8GB रैम+128GB वैरिएंट की तो इसकी कीमत Rs 16,999 रखी गई है। हालाँकि अगर हम Realme XT मोबाइल फोन की कीमत पर नजर डालें तो हम देखते हैं कि Realme XT के 6GB RAM + 64GB मॉडल को लगभग RS 16,999 में लिया जा सकता है, इसके अलावा फोन के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वैरिएंट को आप लगभग Rs 18,999की कीमत ले सकते हैं।
Galaxy M30s में 6.4 इंच की FHD+ सुपर AMLOED डिस्प्ले दी गई है और डिवाइस को ओपल ब्लैक, सफायर ब्लू और पर्ल वाइट कलर के विकल्पों में उतारा गया है। वहीँ अगर Realme 5 Pro मोबाइल फोन को देखें तो Realme 5 Pro में 6.3 इंच की बड़ी डिस्प्ले दी गई है और डिवाइस को नए क्रिस्टल डिज़ाइन के साथ उतारा गया है। इसके कलर वैरिएंट की बात करें तो डिवाइस को क्रिस्टल ग्रीन और स्पार्कलिंग ब्लू विकल्प में उतारा गया है। वहीँ अगर Realme XT मोबाइल फोन की चर्चा करें तो इसमें आपको एक 6.4-इंच की full-HD+ Super AMOLED स्क्रीन मिल रही है, इसके अलावा इसमें आपको एक वाटरड्राप नौच भी मिल रहा है।
ऑप्टिक्स की बात करें तो M30s के बैक पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 48mp का प्राइमरी कैमरा, 5mp का डेप्थ कैमरा और 8mp का अल्ट्रा वाइड कैमरा शामिल है। सेल्फी के लिए डिवाइस के फ्रंट पर 16MP का कैमरा दिया गया है। वहीँ Realme 5 Pro मोबाइल फोन में क्वाड कैमरा सेटअप को शामिल किया गया है जिसमें एक 48MP का सोनी IMX586 प्राइमरी कैमरा को शामिल किया गया है, दूसरा 8MP का का कैमरा दिया गया है जो अल्ट्रा-वाइड शॉट्स कैप्चर करता है, वहीं तीसरा कैमरा 2MP का कैमरा है जो पोर्ट्रेट शॉट्स के काम आता है और चौथा कैमरा 2MP का अल्ट्रा मैक्रो लेंस है। कैमरा ऐप में नाईटस्केप मोड, क्रोमा बूस्ट जैसे फीचर्स मिल रहे हैं। सेल्फी के लिए स्मार्टफोन में 16MP का सोनी का IMX471 सेंसर दिया गया है। इसके अलावा Realme XT स्मार्टफोन में एक 64MP का प्राइमरी कैमरा मिल रहा है, जो सैमसंग की ओर से निर्मित किया गया है, इसके अलावा फोन में एक 8MP का वाइड-एंगल कैमरा दिया गया है, हालाँकि फोन में आपको एक 2MP का मैक्रो-लेंस और एक 2MP का डेप्थ सेंसर भी मिल रहा है। इसके अलावा फोन के फ्रंट पैनल पर आपको एक 16MP का फ्रंट फेसिंग कैमरा मिल रहा है।
Galaxy M30s को एक्सिनोस 9611 प्रोसेसर द्वारा संचालित किया गया है और OS की बात करें तो फोन Android 9 Pie के साथ सैमसंग के वनUI पर काम करता है। स्मार्टफोन का वज़न केवल 188 ग्राम है और इसकी थिकनेस 8.9mm है। हालाँकि अगर हम Realme 5 Pro मोबाइल फोन की चर्चा करें इसे क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712 AIE, एड्रेनो 616 के साथ लॉन्च किया गया है और फोन में 8GB रैम और 128GB स्टोरेज दिया गया है। सिस्टम बूस्ट, गेम बूस्ट और ऐप बूस्ट के लिए डिवाइस में हाइपर बूस्ट 2.0 मिल रहा है। इसके अलावा Realme XT मोबाइल फोन में आपको एक Qualcomm Snapdragon 712 AIE यह एक ओक्टा-कोर प्रोसेसर है, जो 10nm प्रोसेस पर निर्मित किया गया है। इन दोनों ही फोंस में आपको एंड्राइड 9 पाई पर लॉन्च किया गया है।
सैमसंग गैलेक्सी M30s स्मार्टफोन में 6000mAh की दमदार बैटरी मिल रही है और गेमिंग यूज़र्स के लिए डिवाइस में गेम बूस्टर फीचर दिया गया है जो AI का उपयोग कर के बेहतर गेमिंग एक्सपीरियंस ऑफर करेगा। Device के बैक पैनल पर ही फिंगरप्रिंट सेंसर को जगह दी गई है। इसके अलावा Realme 5 Pro में आपको में 4035mAh की बैटरी मिल रही है जो VOOC 3.0 चार्ज सपोर्ट करती है और बॉक्स में 20W टाइप-C चार्जर भी मिल रहा है। Realme 5 सीरीज़ को स्प्लैश रेसिस्टेंट डिज़ाइन दिया गया है। स्मार्टफोन को ColorOS 6 के साथ लॉन्च किया गया है। इसके अलावा Realme XT मोबाइल फोन में आपको एक 4000mAh क्षमता की बैटरी दी गई है। जो 20 W की फ़ास्ट चार्जिंग के साथ आती है। यह एक VOOC 3.0 फ़्लैश चार्ज से लैस है। इसके अलावा फोन में आपको कलर OS 6 मिल रहा है, जो आपको डार्क मोड के साथ मिल रहा है। फोन में डॉल्बी Atmos स्पीकर्स भी दिए गए हैं। आप फोंट्स को भी इसमें कस्टमाइज कर सकते हैं। फोन में डिजिटल वेल्बिंग और एप्प क्लोन भी दिया गया है।