Samsung Galaxy M30 को इस साल की शुरुआत में भारत में लॉन्च किया गया था और अब काफी समय से Galaxy M30s के बारे में ख़बरें सामने आ रही हैं। IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, Samsung अगले महीने Galaxy M30s स्मार्टफोन को Rs 20,000 की कीमत में लॉन्च करेगा। Samsung Galaxy M30s में ट्रिपल कैमरा सेटअप को शामिल किया जाएगा और साथ ही पिछले Samsung Galaxy M30 की तुलना में कई बदलाव भी मिलेंगे।
India Today की हाल ही में आई रिपोर्ट के मुताबिक, आगामी Galaxy M30s नए एक्सिनोस प्रोसेसर द्वारा संचालित होगा जिसे अभी तक गैलेक्सी M सीरीज़ में नहीं देखा गया है। इसके अलावा डिवाइस के बैक पर ट्रिपल कैमरा सेटअप को जगह दी जाएगी जिसमें एक सोनी का 48MP सेंसर भी शामिल होगा। Galaxy M30s में एक बड़ी बैटरी मिलने की भी उम्मीद है।
Galaxy M30s फ़ास्ट चार्जिंग के साथ आ सकता है, यह टेक आज के कई मिड-रेंज स्मार्टफोंस में देखा गया है। Galaxy M30 की तरह Galaxy M30s को दो वैरिएंट 4GB रैम+64GB स्टोरेज और 6GB रैम+128GB स्टोरेज में लाया जाएगा। Galaxy M30 की शुरुआती कीमत Rs 14,990 रखी गई थी और उम्मीद की जा रही है कि आगामी Galaxy M30s की कीमत Rs 20,000 के आसपास रहेगी। फोन में आए बदलाव और इम्प्रूव्मेंट के बाद डिवाइस की कीमत बढ़ने की उम्मीद है।
Samsung ने हाल ही में अपने Galaxy A50s और Galaxy A30s स्मार्टफोंस को इंक्रीमेंटल कैमरा अपग्रेड के साथ उतारा है। Samsung Galaxy A50s हार्डवेयर, बैटरी और डिस्प्ले के मामले में Galaxy A50 के समान है। कैमरा डिपार्टमेंट में कुछ बदलाव हुए हैं। Galaxy A50s में 6.4 इंच की इनफिनिटी-U सुपर AMOLED डिस्प्ले मिल रही है जिसका रेज़ोल्यूशन 1080 x 2340 पिक्सल है और डिवाइस में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर को भी शामिल किया गया है। फोन ओक्टा-कोर एक्सिनोस 9610 प्रोसेसर द्वारा संचालित किया गया है और मेमोरी की बात करें तो यूज़र्स को 4GB/6GB रैम और 64GB/128GB स्टोरेज विकल्प मिलने वाले हैं।
कैमरा डिपार्टमेंट में, फोन में 48MP का कैमरा मिल रहा है जो f/2.0 लेंस के साथ आया है। कैमरा सेटअप में 5MP डेप्थ सेंसर और 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस रखा गया है जो 123-डिग्री ऑफ़ व्यू ऑफर करता है। सेल्फी कैमरा को 25MP लेंस से 32MP सेल्फी कामा पर मूव किया गया है। स्मार्टफोन में 4,000mAh की बैटरी मिल रही है जो 15W फ़ास्ट-चार्जिंग टेक के साथ आती है।