Launch से पहले सामने आए Galaxy M30s के Specs

HIGHLIGHTS

अमेज़न पर Galaxy M30s का लैंडिंग पेज आया नज़र

ट्विटर से मिली है कई ज़रूरी जानकारी

Samsung भारत में 18 सितम्बर को अपना नया Smartphone Galaxy M30s लॉन्च करने वाला है और अब Amazon पर फोन का लैंडिंग पेज भी तैयार किया गया है जिससे मोबाइल फोन के डिज़ाइन और specs का खुलासा होता है। Samsung Galaxy M30s को Rs 15000 से Rs 20,000 price के साथ लॉन्च किया जा सकता है। प्रसिद्ध टिप्स्टर Ishan Agarwal ने भी स्मार्टफोन से जुड़ी कुछ स्पेसिफिकेशन साझा की हैं।

https://twitter.com/ishanagarwal24/status/1170372101145939968?ref_src=twsrc%5Etfw

टिप्स्टर के मुताबिक, आगामी Galaxy M30s  कम मेजरमेंट 159 x75.1 x 8.9mm होगा और फोन में 6.4 इंच की सुपर AMOLED डिस्प्ले दी जाएगी। फोन के बेक पर वर्टीकल ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जाएगा जिसमें एक 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा और इसका अपर्चर f/2.0 होगा, दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का सुपरवाइड लेंस होगा औ तीसरा कैमरा 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर होगा।

डिस्प्ले के टॉप पर इनफिनिटी-U नौच में 24 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा और यह AR एमोजी के साथ आएगा। डिवाइस में एंड्राइड 9 पाई OS मिलने वाला है। Galaxy M30s  4GB और 6GB रैम के साथ आएगा और इन्हें 64GB और 128GB स्टोरेज वैरिएंट के साथ पेयर किया जाएगा। फोन में 6,000mAh की बैटरी मिलेगी जिसे USB-C के ज़रिए चार्ज किया जा सकता है। बड़ी बैटरी मिलने के बावजूद डिवाइस का वज़न 174 ग्राम रहेगा।

लीक्स्टर ने प्रोसेसर के नाम का खुलासा नहीं किया है। हाल ही में फोन की गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग सामने आई थी जिससे पता चला था कि डिवाइस अनअनाउन्स्ड Exynos 9611 द्वारा संचालित होगा।

Galaxy M30s की तस्वीर से अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि फोन बढ़िया स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो ऑफर करेगा। फोन के बैक पर कैमरा मोड्यूल दिया गया है जो कुछ ख़ास नहीं है और इसमें तीन कैमरा सेंसर और एक LED फ़्लैश मौजूद है। फिंगरप्रिंट सेंसर को स्मार्टफोन के बैक पर देखा जा सकता है।

Samsung India के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट Asim Warsi ने 91mobiles को पुष्टि की थी कि Galaxy M30s को Rs 15000 से Rs 20,000 की कीमत में लाया जाएगा। कम्पनी इस स्मार्टफोन के साथ ही Galaxy M10s से भी पर्दा उठा सकती है। यह स्मार्टफोन 4,000mAh बैटरी, डुअल रियर कैमरा, Exynos 7885, 3GB रैम और एंड्राइड 9 पाई के साथ आएगा।

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :