Samsung अपने नए मिड-रेंज Smartphone Samsung Galaxy M30s पर काम कर रहा है और इस आगामी फोन में बेहतर कैमरा, दमदार Battery मिलने वाली है। यह Latest Mobile फ़ोन Samsung Galaxy M30 की जगह लेगा। हाल ही में आगामी स्मार्टफोन को एंड्राइड Enterprise पर लिस्टिंग में देखा गया है और लिस्टिंग Smartphone की कुछ ख़ास स्पेसिफिकेशंस के बारे में पता चला है जैसे डिवाइस में 4GB रैम, 64GB और128GB इंटरनल स्टोरेज विकल्प मिलने वाले हैं।
लिस्टिंग में Samsung Galaxy M30s की इमेज नहीं मिली है लेकिन पता चला है कि फोन में 6.4 इंच की डिस्प्ले मिलेगी और इसे फिंगरप्रिंट सपोर्ट दिया जाएगा। स्मार्टफोन में NFC सपोर्ट नहीं मिलेगा। ख़बरों के मुताबिक Galaxy M30s को इस महीने लॉन्च किया जाएगा और पिछले कुछ रेंडर्स की बात करें तो फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा जिसके साथ ही फिंगरप्रिंट सेंसर प्लेस्ड होगा और फोन को ब्लू गरी ग्रेडिएंट फिनिश डिज़ाइन दिया जाएगा। हाल ही में हैंडसेट का टीज़र सामने आया था जिसे पता चलता है कि Galaxy M30s अपनी 6000mAh की दमदार बैटरी के लिए जाना जाएगा हालांकि अभी लॉन्च से पहले इन स्पेक्स को पूरी तरह सही नहीं माना जा सकता है।
Samsung Galaxy M30s स्मार्टफोन में 48MP का मुख्य कैमरा मिलने की संभावना है जिसका अपर्चर f/2.0 होगा। यह कोई नया बदलाव नहीं होने वाला है क्योंकि पहले ही Xiaomi, Realme, Motorola जैसे अन्य ब्रांड्स 48MP Camera से लैस स्मार्टफोंस लॉन्च कर चुके हैं। Galaxy M30s में दूसरा कैमरा 8MP का होगा जो f/2.2 अल्ट्रा-वाइड सेंसर होगा तथा तीसरा 5MP का कैमरा f/2.2 वाला डेप्थ सेंसर होगा। बात करें सेल्फी कैमरा की तो डिवाइस में 16MP का सिंगल फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। Samsung Galaxy M30s का Price Rs 15,000 – 20,000 के बीच हो सकता है।