Samsung ने पिछले साल Galaxy M-series में कई स्मार्टफोंस लॉन्च किए हैं और अपनी इस रेंज को बढ़ाते हुए जल्द ही स्मार्टफोन निर्माता Galaxy M31 से भी पर्दा उठा सकता है। स्मार्टफोन को हाल ही में Bluetooth SIG और Wi-Fi का सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ है जिससे खुलासा हुआ है कि फोन Android 10 पर काम करेगा और ड्यूल-बैंड Wi-Fi कनेक्टिविटी तथा Bluetooth 5.0 सपोर्ट करेगा। कम्पनी इस आगामी फोन Galaxy M31 को #MegaMonster के साथ प्रोमोट कर सकती है जिससे अंदाज़ा होता है कि फोन में Galaxy M30s जैसी बैटरी मिलेगी।
दो Youtubers द्वारा लीक हुए टीज़र को देखते हुए कहा जा सकता है कि Samsung का Galaxy M31 64MP प्राइमरी कैमरा सेंसर के साथ आएगा और उम्मीद है कि यह कम्पनी का 64MP ISOCELL GW1 सेंसर होगा। Galaxy M30s का यह अगला मॉडल 6000mAh बैटरी से लैस हो सकता है और इसे Samsung Exynos 9611 SoC द्वारा संचालित किए जाने की सम्भावना है। इसके अलावा, फोन में 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मिल सकता है।
Galaxy M31 में L-शेप्ड क्वाड कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है जिसमें एक 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, दूसरा अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा, तीसरा एक डेप्थ सेंसर और चौथा मैक्रो लेंस होगा। हैंडसेट को एंड्राइड 10 पर आधारित One UI 2.0 कस्टम स्किन पर लॉन्च किया जाएगा। अभी स्मार्टफोन के डिस्प्ले साइज़ का पता नहीं चला है।
हाल ही में सैमसंग ने Galaxy M30s को लॉन्च किया है और 4GB + 64GB वैरिएंट का दाम Rs 12,999 रखा गया है जबकि 6GB + 128GB मॉडल को Rs 14,999 में खरीद सकता है।