Samsung Galaxy M21 में हो सकती है 6000mAh क्षमता की बैटरी, जानिये सबकुछ

HIGHLIGHTS

Samsung Galaxy M21 को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है

ऐसा भी सामने आ रहा है कि सैमसंग गैलेक्सी M सीरीज के फोंस में आपको Galaxy M30s जैसे ही स्पेक्स और फीचर्स मिलने वाले हैं

सैमसंग ने हाल ही में भारत में अपना नवीनतम गैलेक्सी M31 स्मार्टफोन लॉन्च किया है। कंपनी की ओर से अब देश में सैमसंग गैलेक्सी M21 लॉन्च करने की उम्मीद है। हैंडसेट को पहले ही अपना ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन मिल चुका है, और इसने हाल ही में गीकबेंच पर भी उपस्थिति दर्ज की है। अब, एक ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि आगामी गैलेक्सी M सीरीज़ फोन गैलेक्सी M30s के समान विनिर्देशों की पेशकश करेगा।

इसका मतलब है कि सैमसंग गैलेक्सी M21 6,000mAh की बैटरी के साथ ही 48-मेगापिक्सल के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च हो सकता है। इस स्मार्टफोन के सैमसंग के Exynos 9611 SoC द्वारा संचालित होने की उम्मीद है। पिछली लीक और अफवाहों ने यह भी सुझाव दिया था कि गैलेक्सी M21 Exynos 9611 चिपसेट की पेशकश करेगा। यह वन UI 2.0 के साथ एंड्रॉइड 10 पर काम करने वाला है।

91 मोबाइल्स की एक रिपोर्ट और टिपस्टर ईशान अग्रवाल की ओर से यह जानकारी मिल रही है कि, सैमसंग गैलेक्सी M21 की लॉन्च की तारीख अज्ञात है। गीकबेंच लिस्टिंग से पहले ही संभावित सिंगल-कोर और मल्टी-कोर बेंचमार्क स्कोर का पता चला है। सैमसंग गैलेक्सी M21 ने सिंगल-कोर टेस्ट में 348 और मल्टी-कोर टेस्ट में 1,265 स्कोर प्राप्त किया है। ऑक्टा-कोर SoC स्मार्टफोन को पावर देने की संभावना है।

https://twitter.com/91mobiles/status/1234817441131163650?ref_src=twsrc%5Etfw

हालाँकि, 1.74GHz बेस क्लॉक स्पीड इस मोबाइल फोन में आपको मिलने वाली है। स्मार्टफोन दो स्टोरेज ऑप्शन के साथ आने की संभावना है, जिसमें 64GB और 128GB शामिल हैं। सैमसंग को ब्लू, ब्लैक और ग्रीन सहित डिवाइस के तीन कलर वेरिएंट लॉन्च करने की उम्मीद है। यह मॉडल नंबर SM-M21F के साथ आएगा।

नया डिवाइस अपने पूर्ववर्ती के लॉन्च के एक साल से अधिक समय बाद आएगा। उद्धृत स्रोत से यह भी पता चला है कि ब्रांड दो नए गैलेक्सी एम-सीरीज फोन पर काम कर रहा है। ये सैमसंग गैलेक्सी M01 और गैलेक्सी M01s हो सकते हैं। दोनों फोन सैमसंग से गैलेक्सी A01 के समान एंट्री-लेवल डिवाइस हो सकते हैं।

नोट: फीचर्ड इमेज काल्पनिक हैं!

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :