Smartphone जायंट Samsung आज भारत में अपनी Galaxy M series का नया फोन Galaxy M21 लॉन्च करने वाला है और डिवाइस की सभी डिटेल्स दोपहर 12 बजे के बाद सामने आएंगी। हालाँकि, अभी यह साफ़ नहीं हुआ है कि स्मार्टफोन की लिस्टिंग साझा करेगी या लॉन्च इवेंट की विडियो स्ट्रीम करेगी। सैमसंग ने स्मार्टफोन के लॉन्च के बारे में अधिक खुलासा नहीं किया है और लॉन्च से पहले फोन के कई स्पेक्स के बारे में पता चल चुका है जिसमें डिज़ाइन, बैटरी, डिस्प्ले, प्राइमरी कैमरा आदि की जानकारी शामिल है।
जैसा कि पहले भी बताया गया है आगामी फोन की ख़ास स्पेसिफिकेशन सामने आ चुकी हैं और फोन के लिए सैमसंग इंडिया और अमेज़न इंडिया की वेबसाइट पर डेडिकेटेड पेज भी बनाया गया है। लिस्टिंग के मुताबिक, फोन में 6,000mAh बैटरी, सुपर AMOLED डिस्प्ले आदि शामिल है और फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा जिसमें एक 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा जबकि एक 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा। अभी हम आगामी फोन की पूरी स्पेसिफिकेशन नहीं जानते हैं लेकिन जल्द ही फोन लॉन्च होने के बाद ये स्पेक्स भी सामने आ जाएंगे।
रिपोर्ट की मानें तो, Galaxy M21 में 6.4 इंच की डिस्प्ले मिलेगी और डिवाइस Exynos 9611 SoC द्वारा संचालित होगा जो कि ओक्टा-कोर CPU है। सैमसंग इस स्मार्टफोन को दो रैम और स्टोरेज वैरिएंट में ला सकता है जिसमें एक 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वारेंट तथा 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरिएंट शामिल होगा।
यह स्मार्टफोन Samsung Galaxy M20 की जगह लॉन्च किया जाएगा जो कि पिछले साल पेश किया गया था। इससे पहले कम्पनी डिवाइस को 15 मार्च 2020 को लॉन्च करने वाली थी।