Samsung Galaxy M Series में तीन और नए फ़ोन्स जुड़ने वाले हैं। ये फ़ोन्स Samsung Galaxy M21, Galaxy M31, और Galaxy M41 हैं। ये फ़ोन्स Samsung के ही Galaxy M20, Galaxy M30, और Galaxy M40 के अपग्रेडेड वर्ज़न होंगे जिन्हें 2019 के शुरुआत में ही लॉन्च किया गया था। कहा जा रहा है कि इन अपकमिंग फ़ोन्स को 2020 तक लॉन्च किया जा सकता है।
वहीँ अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आयी है। हाल ही में Samsung Galaxy M21, Galaxy M31, और Galaxy M41 को ऑनलाइन सरफेस पर लीक किया गया है। सैमसंग गैलेक्सी एम21, गैलेक्सी एम31 और गैलेक्सी एम41 को लेकर टिप्सटर Shudhanshu Ambhore हाल ही में एक ट्वीट पोस्ट किया है जिसमें फ़ोन्स के स्पेक्स की जानकारी दी गयी है।
https://twitter.com/Sudhanshu1414/status/1162241285740089344?ref_src=twsrc%5Etfw
जारी किये गए पोस्ट में इस बात का दावा किया गया है कि Samsung Galaxy M21 में एक्सीनॉस 9609 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिया जायेगा। साथ ही फोन में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप भी हो सकता है। वहीँ 24 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर के साथ 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर भी दिया जा सकता है।
वहीँ अब Galaxy M31 की बात करें तो इस फ़ोन में कंपनी क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम दे सकती है। टिपस्टर के मुताबिक इस फोन में तीन रियर कैमरा भी होंगे। 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 12 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर भी दिया जा सकता है जो वाइड-एंगल लेंस के साथ आएगा। वहीँ फ़ोन में तीसरा सेंसर 5 मेगापिक्स का डेप्थ सेंसर दिया जा सकता है।
अब बात Galaxy M41 की। टिपस्टर की ट्वीटर पोस्ट में बताया गया है कि फ़ोन एक्सीनॉस 9630 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम के साथ आ सकता है। फ़ोन में तीन कैमरा सेटअप दिया जा सकता जिसमें एक 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर भी शामिल हो सकता है। इसके साथ ही इसमें कंपनी का ISOCELL Bright GW1 सेंसर हो सकता है जिसे कुछ दिन पहले ही पेश किया गया है।
आपको बता दें कि सैमसंग के इसी सेंसर को रियलमी और शाओमी अपने फोन में इस्तेमाल करने वाले हैं। Galaxy M41 में वाइड-एंगल लेंस के साथ 12 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर हो सकता है।