48-मेगापिक्सल रियर कैमरा और 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Samsung का धाकड़ मोबाइल फोन, जानें कीमत

HIGHLIGHTS

Samsung Galaxy M21 2021 Edition को इंडिया में ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च कर दिया गया है

Samsung Galaxy M21 2021 Edition की शुरूआती कीमत 12,499 से शुरू होती है

Samsung Galaxy M21 2021 Edition में एक 6000mAh बैटरी के अलावा 48MP का रियर कैमरा भी दिया गया है

Samsung Galaxy M21 2021 Edition Launched In India: Samsung Galaxy M21 2021 Edition को इंडिया के मार्किट में एक धमाकेदार एंट्री मिली है। Samsung Galaxy M21 2021 Edition को इंडिया में लॉन्च कर दिया गया है। आपको बता देते है कि इंडिया के मार्किट में Samsung Galaxy M21 2021 Edition एक लेटेस्ट मोबाइल फोन के तौर पर आया है, जो आपके बजट में आता है, अर्थात् Samsung Galaxy M21 2021 Edition को इंडिया में एक बजट मोबाइल फोन के तौर पर लॉन्च किया गया है। फोन को ट्रिपल कैमरा के अलावा 6000mAh की बैटरी से लैस करके लॉन्च किया गया है। Samsung Galaxy M21 2021 Edition में आपको एक वाटर-ड्राप नौच डिस्प्ले मिल रही है, इसके अलावा फोन को दो अलग अलग रंगों में लिया जा सकता है। इंडिया के मार्किट में इस मोबाइल फोन यानी Samsung Galaxy M21 2021 Edition की सीधी भीडंत Redmi Note 10 और Realme Narzo 30 से होने वाली है। 

Samsung Galaxy M21 2021 Edition का इंडिया प्राइस और अन्य डिटेल्स

Samsung Galaxy M21 2021 Edition को इंडिया में 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ मात्र 12,499 की शुरूआती कीमत में लॉन्च किया गया है, इसके अलावा फोन को आप 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल में मात्र 14,499 में ले सकते हैं। फोन को आर्कटिक ब्लू और चारकोल ब्लैक रंगों में लिया जा सकता है। फोन को यानी Samsung Galaxy M21 2021 Edition को आप अमेज़न इंडिया पर होने वाली प्राइम डे 2021 सेल में 26 जुलाई को 12AM से खरीद सकते हैं। हालाँकि ऐसा भी माना जा रहा है कि यह सेल के लिए सैमसंग.कॉम और अन्य ऑफलाइन स्टोर्स से भी सेल पर जाने वाला है। 

Samsung Galaxy M21 2021 Edition के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर

Samsung Galaxy M21 2021 Edition को एंड्राइड 11 के साथ OneUI Core पर लॉन्च किया गया है। फोन में आपको एक 6.4-इंच की सुपर AMOLED Infinity U डिस्प्ले मिलती है। हालाँकि इतना ही नहीं फोन में आपको ओक्टा-कोर Exynos 9611 प्रोसेसर मिल रहा है, फोन में आपको Mali-G72 GPU भी मिलता है, साथ ही फोन में आपको 6GB तक की रैम भी मिल रही है। 

कैमरा आदि की बात करें तो Samsung Galaxy M21 2021 Edition में आपको एक ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल रहा है, जो एक 48MP का प्राइमरी सेंसर से लैस है। फोन में आपको एक 8MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा भी मिल रहा है, हालाँकि इतना ही इस मोबाइल फोन में आपको एक 5MP का डेप्थ सेंसर भी मिल रहा है। प्राइमरी कैमरा की बात करें तो यह सैमसंग का ISOCELL GM2 सेंसर है। सेल्फी आदि के लिए फोन में आपको यानी Samsung Galaxy M21 2021 Edition में आपको एक 20MP का सेल्फी कैमरा भी मिल रहा है। 

Samsung Galaxy M21 2021 Edition में आपको 128GB तक की इंटरनल स्टोरेज मिल रही है, इसके अलावा आप इसे माइक्रोएसडी कार्ड की सहायता से बढ़ा भी सकते हैं। अगर आप स्टोरेज को बढ़ाना चाहते हैं तो आप इसे 512GB तक बढ़ा सकते हैं। फोन में आपको बैक पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर मिल रहा है। इसके अलावा फोन में आपको Samsung की ओर से 6000mAh के बैटरी मिल रही है। जो 18W की फ़ास्ट चार्जिंग से लैस है।  

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :