पिछले दिनों सैमसंग ने वियतनाम की वैबसाइट पर Samsung Galaxy M12 को लिस्टेड किया था जिससे यह पता चला है कि स्मार्टफोन को जल्द भारत में उतारा जाएगा। कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो अगले महीने मार्च में Galaxy M12 फोन को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने अभी स्मार्टफोन की लॉन्च की तारीख का खुलासा नहीं किया है लेकिन लॉन्च से पहले ही इसके स्पेक्स और फीचर्स से जुड़ी खबरें सामने आ रही हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, Samsung भारत में अपनी Galaxy M सीरीज़ के तहत Galaxy M12 फोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। स्मार्टफोन को मार्च में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। पिछले दिनों टिप्सटर मुकुल शर्मा ने भी स्मार्टफोन के टीजर पोस्ट किए थे।
रिपोर्ट के मुताबिक, Galaxy M12 को Rs 12,000 की श्रेणी में लॉन्च किया जाएगा। यही कीमत मुकुल शर्मा ने भी अपने ट्वीट में बताई थी। इसलिए उम्मीद लगाई जा सकती है कि फोन की कीमत इसके आसपास ही रहेगी। वियतनाम की वैबसाइट पर फोन को ब्लैक, ब्लू और ग्रीन कलर में देखा गया था।
Samsung Galaxy M12 में 6.5 इंच की फुल HD प्लस डिस्प्ले दी गई है और इसकी रिफ्रेश रेट 90Hz होगी। एंडरोइड 10 पर आधारित स्मार्टफोन एक्सिनोस 850 प्रॉसेसर द्वारा संचालित होगा। डिवाइस को तीन वेरिएंट 3GB, 4GB और 6GB रैम विकल्प में लाया जाएगा। फोन में क्वाड कैमरा सेटअप मिलेगा जिसमें एक 48MP का प्राइमरी कैमरा, 5MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा, 2MP का मैक्रो लेंस और 2MP का डेप्थ सेन्सर शामिल होगा। फोन के फ्रंट पर 8MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा। स्मार्टफोन में 6,000mAh की बैटरी मिलेगी।