Samsung Galaxy M12 मोबाइल फोन को आज दोपहर 12:00PM पर पहली बार सेल के लिया जाने वाला है। आपको बता देते है कि सैमसंग गैलेक्सी एम12 की यह पहली सेल है जो इंडिया में आज होने जा रही है। अगर हम सैमसंग के इस अफोर्डेबल मोबाइल फोन की चर्चा करें तो आपको बता देते है कि इस मोबाइल फोन में कुछ मुख्य फीचर्स के तौर पर एक 6000mAh बैटरी जो जगहं दी गई है, जो फोन को आपको अच्छा ख़ासा बैटरी बेकअप देने के लिए बेहतर है। हालाँकि इसके अलावा फोन में आपको एक्सीनोस का 850 SoC भी इसमें मिल रहा है। हालाँकि इतना ही नहीं फोन में आपको कैमरा आदि के तौर पर एक क्वाड-कैमरा सेटअप मिल रहा है। सैमसंग Galaxy M12 के इस क्वाड-कैमरा सेटअप में आपको एक 48MP का प्राइमरी सेंसर मिल रहा है, इसके अलवा फोन में आपको अगर स्टोरेज किसी भी रूप में कम लग रही है तो आपको बता देते है कि आप सैमसंग गैलेक्सी M12 मोबाइल पोहों में स्टोरेज को बढ़ा भी सकते हैं, इसके लिए सैमसंग के इस लेटेस्ट फोन में माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी मिल रहा है, जिसके माध्यम से आप स्टोरेज को 1TB तक बढ़ा सकते हैं।
Samsung Galaxy M12 मोबाइल फोन की यह सेल आज दोपहर 12 बजे अमेज़न इंडिया और सैमसंग.कॉम पर होने वाली है। इस मोबाइल फोन में आपको कुछ ऑफर्स भी मिल रहे हैं। अर्थात् इस मोबाइल फोन को कुछ सबसे शानदार ऑफर्स और डिस्काउंट आदि के साथ खरीद सकते हैं। अगर आप इस मोबाइल फोन को आज लेते हैं तो आपको बता देते है कि सेल ऑफर के साथ इस मोबाइल फोन को आप ICICI Bank के क्रेडिट कार्ड और EMI के साथ 1000 रुपये के कैशबैक के साथ खरीद सकते हैं। इस मोबाइल फोन के प्राइस की बात करें तो आपको बता देते है कि इस मोबाइल फोन को 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ 10,999 रुपये में लिया जा सकता है। इसके अलावा 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल को मात्र 13,499 रुपये में ही ख़रीदा जा सकता है। इस मोबाइल फोन को Attractive Black, Elegant Blue और Trendy Emerald Green रंगों में खरीदा जा सकता है। आज यह सैमसंग गैलेक्सी एम सीरीज का मोबाइल फोन आज दोपहर 12 बजे बिक्री के लिए आने वाला है।
नया Galaxy M12 6.5 इंच की PLS TFT LCD डिस्प्ले से लैस है जिसका रेजोल्यूशन 720 x 1600 पिक्सल है। इस HD+डिस्प्ले की रिफ्रेश रेट 90Hz हर्ट्ज है और इसके टॉप पर ड्यू ड्रॉप नौच दिया गया है और डिस्प्ले के टॉप पर गोरिला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन दिया गया है। सैमसंग स्क्रीन का Infinity-V Display के नाम से प्रचार कर रही है।
फोन एक्सिनोस 850 SoC द्वारा संचालित है और इसे 6GB रैम तथा 128GB स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है और इसके स्टोरेज को माइक्रो SD कार्ड से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। कनैक्टिविटी के लिए ड्यूल-सिम, 4G, सिंगल-बैंड WiFi, ब्लुटूथ 5.0 और GNSS (GPS, GLONASS, BeiDou, GALILEO) मिल रहा है। फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेन्सर, 3.5mm हैडफोन जैक और USB टाइप-C पोर्ट मिल रहा है।
हैंडसेट में क्वाड-कैमरा सेटअप मिल रहा है जिसमें एक 48MP का प्राइमरी सेन्सर, 5MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 2MP मैक्रो स्नैपर और 2MP का डेप्थ सेन्सर दिया गया है। फोन के फ्रंट पर 8MP का सेल्फी कैमरा मिल रहा है। Samsung Galaxy M12 एंडरोइड 11 पर आधारित One UI 3.0 Core पर काम करता है और फोन में 6,000mAh की बैटरी मिल रही है जो 15W चार्जिंग सपोर्ट करती है।