रिपोर्ट्स के मुताबिक हाल ही में एक नए Samsung phone को गीकबेंच पर स्पॉट किया गया है। इस नए फ़ोन को Galaxy M10s बताया जा रहा है। Samsung SM-M107F listing से आने वाले इस नए फ़ोन के बारे में कुछ स्पेक्स भी पता चले हैं। लिस्टिंग के मुताबिक यह अपकमिंग कथित Galaxy M10s फ़ोन Exynos 7885 SoC और 3GB RAM के साथ आ सकता है।
Samsung Galaxy M10s कुछ बदलाव और सुधार के साथ ही Samsung Galaxy M10 का अपग्रेडेड वर्ज़न हो सकता है। फ़ोन में 6.2-inch Infinity-V display और Exynos 7870 SoC होने की संभावना जताई जा रही है। सदाथ ही 3,400mAh की बाटरी फ़ोन का हिस्सा हो सकती है। वैसे इस फ़ोन को कब तक लॉन्च किया जा सकता है, इस बारे में कोई जानकारी कंपनी की तरफ से नहीं दी गयी है।
आपको बता दें कि इस Galaxy M10s को एंड्रॉयड पाई आधारित नए One UI interface के साथ गीकबेंच पर लिस्ट किया गया है। फोन में जहाँ फ़ोन ने सिंगल टेस्ट में 1217 स्कोर किया है तो वहीँ मल्टी-कोर में 3,324 स्कोर किया है। लिस्टिंग से इस बात की भी उम्मीद की जा रही यही कि जल्द ही इस फ़ोन को लॉन्च किया जा सकता है।
Galaxy M10 स्पेक्स की बात करें तो इस फ़ोन में 6.22 इंच की इनफिनिटी-V TFT HD+ स्क्रीन दी गई है जिसका एस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 है। यह स्मार्टफोन कम्पनी के Exynos 7870 SoC द्वारा संचालित है और इसे 2GB या 3GB रैम विकल्पों में खरीदा जा सकता है जिसके साथ 16GB और 32GB स्टोरेज दिया गया है।
कैमरा की बात करें तो Galaxy M10 में डुअल रियर कैमरा दिया गया है जिसमे एक 13MP का प्राइमरी सेंसर है जिसका अपर्चर f/1.9 है और दूसरा 5MP का सेकेंडरी अल्ट्रा वाइड-एंगल सेंसर है जिसका अपर्चर f/2.2 है। स्मार्टफोन के फ्रंट पर 5MP का सेंसर दिया गया है जो फेस अनलॉक सपोर्ट करता है और डिवाइस में कोई फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया गया है।
डिवाइस नए एक्सपीरियंस 9.5 UI पर काम करता है जो कि एंड्राइड 8.1 ओरियो पर आधारित है और डिवाइस में 3400mAh की बैटरी मौजूद है लेकिन यह फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट नहीं करता है।