Samsung ने इस साल सितम्बर में Galaxy M10s स्मार्टफोन को लॉन्च किया था और इसकी कीमत Rs 8,999 रखी गई है। अब इस स्मार्टफोन का प्राइस Rs 1,000 से कम कर दिया गया है और अब फोन को Rs 7,999 में खरीदा जा सकता है।
Amazon पर Samsung Galaxy M10s को Rs 8,499 में सेल किया जा रहा है जबकि फ्लिप्कार्ट पर डिवाइस Rs 9200 में मिल रहा है। स्मार्टफोन स्टोन ब्लू और पियानो ब्लैक विकल्प में उपलब्ध है।
Samsung ने Galaxy M10s स्मार्टफोन से भी पर्दा उठाया है जो कि Galaxy M10 का अगला वर्जन है। इस फोन में 6.4 इंच की HD+ (720p) सुपर AMOLED डिस्प्ले दी गई है और यह डिवाइस एक्सिनोस 7884B ओक्टा-कोर प्रोसेसर द्वारा संचालित है जिसे 3GB रैम और 32GB स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है। डिवाइस के स्टोरेज को 512GB तक बढ़ाया भी जा सकता है।
M10s में 4,000mAh की बैटरी दी गई है और फोन के बैक पर फिंगरप्रिंट सेंसर और 13+5 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा दिया गया है तथा फोन के फ्रंट पर 8MP का कैमरा दिया गया है। यह डिवाइस भी सैमसंग के वनUI पर काम करता है।
Galaxy M10s को पिछले Galaxy M10 की जगह लॉन्च किया गया था। Samsung Galaxy M10 में 6.22 इंच की इनफिनिटी-V TFT HD+ स्क्रीन दी गई है जिसका एस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 है। Samsung Galaxy M10 स्मार्टफोन कम्पनी के Exynos 7870 SoC द्वारा संचालित है और इसे 2GB या 3GB रैम विकल्पों में खरीदा जा सकता है जिसके साथ क्रमश: 16GB और 32GB स्टोरेज दिया गया है।