Samsung Galaxy M10 और Samsung Galaxy M20 के भारतीय यूज़र्स को Android Pie आधारित One UI अपडेट मिलने लगा है। हालांकि इस अपडेट को तय समय, 3 जून से पहले ही रोल आउट कर दिया गया है। वहीँ Samsung India ने इसे पहले ही पेश कर दिया है। इस अपडेट में May 2019 Android security patch शामिल है। Samsung Galaxy M10 का साइज़ जहाँ 926MB है वहीँ Samsung Galaxy M20 का साइज़ 1883MB है।
आपको बता दें कि इस अपडेट से जुड़ी जानकारी सबसे पहले SamMobile से मिली थी। Samsung Galaxy M10 और M20 के भारतीय यूज़र्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित सैमसंग एक्सपीरियंस वर्जन 9.5 के बाद अब एंड्रॉयड पाई पर आधारित वन यूआई वर्जन 1.1 का लुत्फ़ उठा सकेंगे।
अपडेट में One UI ने इंटरैक्टिव एलीमेंट को स्क्रीन के निचले हिस्से में मूव कर दिया है। साथ ही Night Mode फीचर को भी जोड़ है। नए नोटिफिकेशन कंट्रोल फीचर को भी नए अपडेट के साथ फोन में लाया गया है जिसके बाद यूज़र्स अब सीधे नोटिफिकेशन पैनल से मैसेज़ का रिप्लाई कर पाएंगे।
इस सॉफ्टवेयर अपडेट के बाद Galaxy M10 और Galaxy M20 में LinkedIn और Mobile Office जैसे प्री-इंस्टॉल ऐप्स को भी हटा दिया गया है। साथ ही HEIF (हाई-एफिशिएंसी इमेज फाइल) इमेज फॉर्मेट के लिए सपोर्ट भी दिया है। फ्लोटिंग कीबोर्ड के साथ-साथ सैमसंग कीबोर्ड के लिए अडैप्टिव थीम और नए इमोजी भी दिए गए हैं। Galaxy M20 के कैमरा ऐप में कलर सेटिंग को ऑटोमेटिकली एडजस्ट करने के लिए नए Scene Optimizer दिया गया है। इतना ही नहीं, गैलेरी ऐप में भी पहले के मुकाबले ज्यादा एडिटिंग टूल जोड़े गए हैं।
इस सीन ऑप्टिमाइज़र फीचर को सैमसंग Galaxy M10 यूज़र के लिए जारी नहीं किया गया है। आप भी अभी तक अपडेट के इंतज़ार में हैं और इससे सम्बंधित कोई भी नोटिफिकेशन नहीं मिला है तो आप इसे चेक भी कर सकते हैं। इसके लिए Settings के Software Update में जाकर अपडेट चेक कर सकते हैं।
नोट: डिजिट हिंदी को अब Instagram और Tiktok पर फॉलो करें।