स्मार्टफोन खरीदने का प्लान है तो यह सही समय हो सकता है. Samsung ने अपने Galaxy M और F सीरीज स्मार्टफोन्स पर भारी छूट का ऐलान किया है. यह कदम ऐसे समय आया है जब ग्लोबल मेमोरी चिप की कमी के कारण फोन महंगे हो रहे हैं. वहीं Flipkart भी 9 मई से अपनी Sasa Lele सेल शुरू करने जा रहा है, जिसमें और बड़ी डील्स देखने को मिल सकती हैं.
Samsung Galaxy M17e 5G की कीमत 18,999 रुपये से घटाकर 12,499 रुपये कर दी गई है. इस फोन में 120Hz डिस्प्ले, 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा मिलता है. कंपनी 6 साल तक OS और सिक्योरिटी अपडेट देने का दावा करती है.
Samsung Galaxy M17 5G अब 20,999 रुपये से घटकर 13,999 रुपये में मिल रहा है. इसमें 50MP OIS कैमरा, 5MP अल्ट्रा-वाइड और 2MP मैक्रो कैमरा दिया गया है. साथ ही 6.7 इंच का Super AMOLED डिस्प्ले मिलता है.
Samsung Galaxy M36 5G पर 10,000 रुपये की कटौती हुई है और इसकी कीमत अब 16,999 रुपये हो गई है. इसमें Exynos 1380 प्रोसेसर और 120Hz डिस्प्ले दिया गया है.
Samsung Galaxy M56 5G पर सबसे ज्यादा 12,000 रुपये की छूट मिली है, जिससे इसकी कीमत 21,999 रुपये हो गई है. इसमें 50MP ट्रिपल कैमरा, 12MP फ्रंट कैमरा और Exynos 1480 प्रोसेसर मिलता है.
Samsung Galaxy F70e 5G अब 18,999 रुपये से घटकर 12,499 रुपये में मिल रहा है. इसमें 6.7 इंच डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 6000mAh बैटरी दी गई है. साथ ही 50MP कैमरा और 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है.
Samsung Galaxy F36 5G की कीमत 26,999 रुपये से घटकर 16,999 रुपये हो गई है. इसमें Super AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 50MP OIS ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है.
Samsung की यह कीमत कटौती Flipkart की आने वाली सेल से ठीक पहले आई है, जिससे साफ है कि बाजार में प्रतिस्पर्धा बढ़ रही है. ऐसे में यूजर्स को कम कीमत में बेहतर स्मार्टफोन खरीदने का मौका मिल रहा है. अगर आप 12,000 से 22,000 रुपये के बजट में नया फोन लेना चाहते हैं, तो ये डील्स काफी फायदेमंद साबित हो सकती हैं. खासकर लंबे समय तक अपडेट और बड़ी बैटरी चाहने वाले यूजर्स के लिए ये फोन मजबूत विकल्प हैं.
यह भी पढ़ें: भूल जाइए iPhone 16-17! कौड़ियों के दाम में मिल रहा iPhone 15, यहां मिल रही डील