Samsung Galaxy F62 मोबाइल फोन इंडिया के मार्किट में 15 फरवरी 2021 को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाने वाला है। आपको बता देते है कि Flipkart पर इस मोबाइल फोन को लेकर एक डेडिकेटेड पेज भी चल रहा है। ऐसा कहा जा रहा है कि Samsung के इस लेटेस्ट फ़ोन को Exynos 9825 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। यह प्रोसेसर 7nm प्रोसेस पर निर्मित है। हालाँकि इतना ही नहीं आपको बता देते है कि सैमसंग के इस नए फोन का लुक्स भी फ्लिप्कार्ट के माध्यम से सामने आ रहा है, आप इस मोबाइल फोन को इस फ्लिप्कार्ट के डेडिकेटेड पेज के माध्यम से फ्रंट और बैक से देख सकते हैं।
इसके अलावा सैमसंग गैलेक्सी एफ62 को लेकर यह भी जानकारी मिल रही है कि इस मोबाइल फोन की कीमत Rs 20,000 से 25,000 के बीच में होने वाली है। अभी हाल ही में F सीरीज को सैमसंग की ओर से पेश किया गया है, और इस सीरीज में ही यह दूसरा स्मार्टफोन सैमसंग की ओर से होने वाला है। इसके पहले पिछले साल अक्टूबर में कंपनी की ओर से इस सीरीज में यानी सैमसंग गैलेक्सी एफ सीरीज में सैमसंग गैलेक्सी F41 को लॉन्च किया जा चुका है।
अगर हम फ्लिप्कार्ट के माध्यम से जारी किये गए एक डेडिकेटेड पेज की बात करते हैं तो आपको बता देते है कि यहाँ Samsung Galaxy F62 को लेकर यह जानकारी मिल रही है कि इस मोबाइल फोन को कंपनी की ओर से इंडिया के मार्किट में 15 फरवरी को दोपहर 12PM पर लॉन्च किया जाने वाला है। हालाँकि इस मोबाइल फोन के प्राइस के बारे में अभी तक कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन ऐसा कहा जा सकता है कि इस मोबाइल फोन यानी सैमसंग के लेटेस्ट फोन की कीमत Rs 20,000 से Rs 25,000 के बीच हो सकती है।
अगर हम Samsung Galaxy F62 मोबाइल फोन की चर्चा करें तो Flipkart पर एक डेडिकेटेड पेज से पता चल रहा है कि इस मोबाइल फोन में एक 7nm प्रोसेस पर निर्मित ओक्टा-कोर Exynos 9825 प्रोसेसर होने वाला है। इस मोबाइल फोन में आपको कंपनी की ओर से इस श्रेणी में सबसे फास्टेस्ट मोबाइल फोन कहा जा रहा है। फोन में आपको एक क्वाड-कैमरा सेटअप मिल सकता है, इसके अलावा फोन में आपको एक होल-पंक डिस्प्ले भी मिलने वाली है, जिसमें फोन के फ्रंट कैमरा को देखा जा सकता है।
हालाँकि इन सब चीजों के अलावा फोन में आपको एक 6.7-इंच की Super AMOLED डिस्प्ले और 7000mAh क्षमता की बैटरी मिलने वाली है, इसके अलावा ऐसा भी सामने आ रहा है इस मोबाइल फोन में आपको एक 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल मिलने वाला है। फोन को एंड्राइड 11 पर लॉन्च किया जा सकता है, हालाँकि ऐसा भी सामने आ रहा है कि इस मोबाइल फोन को ग्रीन और ब्लू रंगों में लॉन्च किया जायेगा।