अगर हम सैमसंग गैलेक्सी F62 मोबाइल फोन की चर्चा करें तो आपको बता देते है कि इस मोबाइल फोन को पर आपको सैमसंग की ओर से भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। आपको बता देते है कि इस मोबाइल फोन को आधिकारिक साइट पर सेल के लिए लाया गया है, यहाँ इस मोबाइल फोन को बेहद ही कम प्राइस में लिया जा सकता है, क्योंकि इसपर आपको कई बढ़िया ऑफर और डिस्काउंट ऑफर किये जा रहे हैं। अगर आप सैमसंग गैलेक्सी F62 मोबाइल फोन को खरीदना चाहते हैं तो आप इसे ICICI Bank की ओर से यानी इसके कार्ड का इस्तेमाल करके इस सैमसंग के धांसू मोबाइल फोन को जो 7000mAh क्षमता की बैटरी के साथ आता है, जो 2500 रुपये के इंस्टेंट डिस्काउंट के साथ लिया जा सकता है। हालाँकि इतना ही नहीं आपको Mobikwik की ओर से 500 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। लेकिन इस मोबाइल फोन पर आपको 1042 रुपये का नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन भी मिल रहा है। इसका मतलब है कि इस मोबाइल फोन को बेहद ही कम कीमत में इस समय लिया जा सकता है।
स्मार्टफोन में 6.7 इंच की FHD+ sAMOLED+ इंफिनिटी-O डिस्प्ले मिल रही है। डिवाइस की बड़ी डिस्प्ले कोंटेंट देखने या गेमिंग के लिए एक बढ़िया विकल्प है। डिस्प्ले के राइट टॉप पर छोटा पंच-होल कट-आउट दिया गया है जिसमें फ्रंट कैमरा मौजूद है। डिस्प्ले को 110% का NTSC कलर गेमुट और 420 Nits की ब्राइटनेस दी गई है।
Galaxy F62 फ्लैगशिप-ग्रेड एक्सिनोस 9825 SoC द्वारा संचालित है। यह वही SoC है जिसे सैमसंग ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy Note10 सीरीज़ में उपयोग किया है। इस चिपसेट को 7nm प्रोसेस पर तैयार किया गया है और यह इंटीग्रटेड नियुरल प्रोसेसिंग यूनिट से लैस होगा। यह Mali-G76 MP12 GPU से लैस होगा। Samsung Galaxy F62 में अच्छे गेमिंग अनुभव के लिए GPU काम करता है।
Samsung Galaxy F62 में 7000mAh की बैटरी दी गई है। अगर यह काफी नहीं लगा तो बता दें कि डिवाइस में आपको रिवर्स चार्जिंग मिलेगी। इस तरह आप स्मार्टफोन को पॉवर बैंक की तरह इस्तेमाल कर के अन्य डिवाइसेज़ को चार्ज कर सकते हैं। क्योंकि, कोई भी यूजर इतनी बड़ी बैटरी के पूरा चार्ज होने तक लंबा इंतज़ार नहीं कर सकते हैं। Samsung Galaxy F62 में 25W का फास्ट चार्जर भी दिया गया है।
Samsung Galaxy F62 में क्वाड-रियर कैमरा सेटअप मिल रहा है। डिवाइस में 64MP Sony IMX 682 का प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है और साथ ही इसमें 12MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 5MP का मैक्रो कैमरा और 5MP का डेप्थ कैमरा दिया गया है। फोन को कंपनी के सिंगल टेक फीचर के साथ उतारा गया है।