Samsung Galaxy F52 5G को चीन के बाजार में लॉन्च कर दिया गया है। आपको बता देते है कि यह एक रीब्रांड है Samsung Galaxy A52 5G मोबाइल फोन का। अगर हम इस मोबाइल फोन यानी Samsung Galaxy F52 5G के कुछ मुख्य फीचर्स की बात करें तो आपको बता देते है कि इस मोबाइल फोन में आपको एक 6.6-इंच की एक AMOLED 120Hz रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन मिल रही है, साथ ही फोन में आपको ओक्टा-कोर स्नेपड्रैगन 750G प्रोसेसर भी मिल रहा है।
आपको बता देते है कि Galaxy A52 5G के जैसा ही इस मोबाइल फोन Samsung Galaxy F52 5G में भी आपको एक क्वाड-कैमरा सेटअप मिल रहा है, जो एक 64MP के मेन कैमरा से लैस है। इस मोबाइल फोन में आपको 8GB की रैम के अलावा 128GB की स्टोरेज भी मिल रही है, हालाँकि इतना ही नहीं Samsung Galaxy F52 5G में आपको एक 4500mAh क्षमता की बड़ी बैटरी भी मिल रही है, जो 25W की फ़ास्ट चार्जिंग से लैस है। आइये अब जानते है कि आखिर सैमसंग के इस मास्टर स्ट्रोक यानी Samsung Galaxy F52 5G की क्या प्राइस है।
Samsung Galaxy F52 5G को सबसे पहले आपको बता देते है कि दो अलग अलग रंगों में पेश किया गया है, इसमें आपको मैजिक वाइट और डस्टी ब्लैक कलर ऑप्शन मिल रहे हैं। इस मोबाइल फोन को एक ही स्टोरेज और रैम में लिया जा सकता है, फोन को 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल में लिया जा सकता है। आपको बता देते है कि इसकी कीमत 1,999 युआन है, यानी इसे लगभग Rs 22,722 में लिया जा सकता है। फोन के प्री-ऑर्डर की बात करें तो Samsung Galaxy F52 5G को चीन में प्री-ऑर्डर के लिए लाया जा चुका है। इसे आप चीन के कई जाने माने ऑनलाइन रिटेलर्स पर जाकर प्री-ऑर्डर कर सकते हैं।
Samsung Galaxy F52 5G में आपको एक 6.6-इंच की AMOLED डिस्प्ले मिल रही है, साथ ही फोन में आपको क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 750G प्रोसेसर भी मिल रहा है, हालाँकि इसके अलावा फोन में आपको 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मिल रही है, हालाँकि अगर आप इस स्टोरेज को बढ़ाना चाहते हैं तो आप ऐसा भी कर सकते हैं, फोन में आप माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 1TB तक बढ़ा भी सकते हैं। Samsung Galaxy F52 5G में आपको एक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिल रहा है। हालाँकि इसके अलावा फोन एंड्राइड 11 पर काम करता है।
अगर हम कैमरा आदि की बात करें तो Samsung Galaxy F52 5G में आपको एक क्वाड-कैमरा सेटअप मिल रहा है, जो 64MP के एक प्राइमरी सेंसर से लैस है, इसके अलावा फोन में आपको एक 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस भी मिल रहा है, हालाँकि इसके अलावा फोन में आपको एक 2MP का अन्य सेंसर भी मिल रहा है। सेल्फी आदि के लिए फोन में आपको एक 16MP का सेल्फी कैमरा मिल रहा है। फोन में एक 4500mAh क्षमता की बैटरी ही मौजूद है, जो 25W की फ़ास्ट चार्जिंग से लैस है।
नोट: फीचर्ड इमेज काल्पनिक है!