samsung galaxy f36 5g Price and specification leaked before 19 July India launch
Samsung की और से Galaxy F Series में एक नए फोन को लॉन्च किया जा सकता है. जानकारी के अनुसार Samsung अपने Samsung Galaxy F36 5G स्मार्टफोन को 19 जुलाई को लॉन्च करने वाला है. कंपनी ने इस फोन के लॉन्च की डिटेल्स देने के लिए Flipkart पर एक microsite भी बनाई है. आइये जानते है कि फोन में क्या मिल सकता है, फोन का प्राइस क्या हो सकता है.
हालाँकि, Flipkart पर एक अलग पेज के माध्यम से इस फोन की जानकारी अब सभी के लिए उपलब्ध करा दी गई है फिर भी आइये जानते है कि इन्टरनेट पर इस फोन को लेकर अभी तक क्या क्या सामने आया है. ऐसा माना जा रहा है कि फोन को इंडिया के बाजार में 20000 रुपये के अंदर की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है. इसका मतलब है कि अगर आज के परिपेक्ष में देखा जाये तो यह फोन एक एंट्री-लेवल फोन हो सकता है. फोन में बैक पैनल पर आपको वेगन लेदर फील मिलने वाली है. इसके अलावा फोन को जो बैनर इन्टरनेट पर सामने आये हैं, रेड और ऑरेंज कलर में लॉन्च किया जा सकता है, हालाँकि, फ्लिप्कार्ट पर फोन ब्लैक कलर में भी नजर आ रहा है.
जानकारी यह भी मिल रही है कि यह फोन बेहद ही पतला भी होने वाला है. यह केवल और केवल 7.7mm थिकनेस से लैस होने वाला है. फोन में एक ट्रिपल कैमरा सेटअप होने वाला है. यह कैमरा आप एक ओवल मोड्यूल में देख सकते हैं. फोन को फ्लैट डिजाईन में लाया जाने वाला है, इसके साइड भी फ्लैट होने वाले हैं और इसका बैक भी फ्लैट होने वाला है.
फोन में एक 50MP का मेन कैमरा होने वाला है जो OIS से लैस होगा, इसके अलावा फोन में आपको Exynos 1380 प्रोसेसर मिलने वाला है. फोन में आपको 6GB के आसपास की रैम्भी दी जा रही है. फोन में कई AI फीचर्स भी होने वाले हैं जो इस फोन की सबसे खास बात है. इसके अलावा फोन को एंड्राइड 15 के साथ OneUI 7 पर लॉन्च किया जा सकता है.
यह भी पढ़ें: 5 साल पहले आई थी ये भूतिया फिल्म, ‘दिमाग’ फाड़ देती है कहानी, हर सीन में खुलता है नया राज