Samsung ने पिछले हफ्ते अपनी F-सीरीज़ में दो नए स्मार्टफोन Galaxy F12 और Galaxy F02s को लॉन्च किया था जिसमें से आज Galaxy F12 की सेल दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट पर शुरू हो रही है। यह एक बजट स्मार्टफोन है जो बेहद किफ़ायती दाम में बढ़िया स्पेक्स और फीचर्स से लैस है और भारत में मिलने वाले स्मार्टफोंस को अच्छी टक्कर देता है। Galaxy F12 की खासियत में इसका क्वाड कैमरा सेटअप, 90 Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले और बढ़िया बैटरी लाइफ जो 6000mAh बैटरी से मिलती है।
Samsung Galaxy F12 में 6.5 इंच की HD+ Infinity-V डिस्प्ले दी गई है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। फोन 2.0Ghz ओक्टा-कोर एक्सिनोस 850 प्रॉसेसर द्वारा संचालित है और इसे 4GB रैम व 64GB/128GB स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है। फोन में 6,000mAh की बैटरी दी गई है जो 15W USB एडाप्टिव फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
Samsung Galaxy F12 क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस है जिसमें एक 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेन्सर, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेन्सर दिया गया है। फोन के फ्रंट पर 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन को डायमंड ब्लू, डायमंड ब्लैक और डायमंड व्हाइट कलर में सेल किया जाएगा।
Samsung Galaxy F12 के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट का दाम Rs 9,999 है। डिवाइस का हाई-एंड वेरिएंट 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की है जिसकी कीमत Rs 11,999 है। लॉन्च ऑफर की बात करें तो ICICI बैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड से इसे खरीदते हैं तो क्रेडिट कार्ड और EMI ट्रांज़ेक्शन पर Rs 1000 इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं।