Samsung ने लॉन्च किया अपना सबसे ‘सस्ता’ 5G स्मार्टफोन, 5000mAh बैटरी के साथ 50MP कैमरा, अभी लेने पर और भी छूट

Updated on 12-Feb-2025

Samsung Galaxy F06 5G को कंपनी ने अपने सस्ते 5G फोन के तौर पर भारत में लॉन्च कर दिया है. इस फोन में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है. खास बात है कि इस फोन के साथ कंपनी 4 साल का Android OS अपडेट देने का वादा करती है. इस फोन में 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है.

Samsung Galaxy F06 5G को भारत में Flipkart के अलावा सैमसंग के रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है. कंपनी ने बताया है कि Samsung Galaxy F06 5G को दो कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है. आइए आपको इस फोन के स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में बताते हैं.

Samsung Galaxy F06 5G की कीमत

Samsung Galaxy F06 5G को भारत में दो वैरिएंट्स में उपलब्ध करवाया गया है. इसके बेस मॉडल में 4GB रैम के साथ 128GB का स्टोरेज दिया गया है. इसकी कीमत 9,999 रुपये रखी गई है. इसके साथ 500 रुपये कैशबैक मिलने से इसका दाम 9,499 रुपये हो जाता है. जबकि इसके टॉप मॉडल में 6GB रैम के साथ 128GB का स्टोरेज दिया गया है. जिसकी कीमत 10,999 रुपये रखी गई है.

यह भी पढ़ें: लाना था कम कीमत वाला Voice-SMS ओनली प्लान..Jio, Airtel और Vi ने तो कर दिया ‘बड़ा खेल’, TRAI का आदेश भी नहीं आया काम!

कंपनी इस फोन को खरीदने पर अभी ऑफर भी दे रही है. कंपनी ने कहा है कि इस फोन के साथ 500 रुपये का कैशबैक दिया जा रहा है. इससे इस फोन की कीमत और भी कम हो जाती है. Samsung Galaxy F06 5G को कस्टमर्स Bahama Blue और Lit Violet कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं.

Samsung Galaxy F06 5G के स्पेसिफिकेशन्स

डुअल सिम पर चलने वाले Samsung Galaxy F06 5G में 6.7-इंच की HD+ रेज्योलूशन वाली स्क्रीन दी गई है. इसमें 800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस दी गई है. इस फोन में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है. यह फोन 6GB तक के रैम और 128GB तक के स्टोरेज के साथ आता है.

यह स्मार्टफोन Android 15 आउट-ऑफ-द-बॉक्स One UI 7.0 पर काम करता है. कंपनी ने वादा किया है इस फोन के साथ यूजर्स को 4 साल तक Android OS अपडेट के साथ सिक्योरिटी अपडेट दिए जाएंगे.

फोटोग्राफी की बात करें तो इस फोन के बैक पर डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है. इसका प्राइमरी कैमरा 50-मेगापिक्सल का है. इसके साथ 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इस फोन के फ्रंट में 8-मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. इस फोन में 5,000mAh की बैटरी 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ दी गई है. यह फोन 12 5G बैंड्स के सपोर्ट के साथ आता है.

फोन में यूनिक ‘Ripple Glow’ फिनिश रियर पैनल पर दिया गया है. इसमें सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर पावर बटन के साथ दिया गया है.

यह भी पढ़ें: धरती की ओर तेजी से बढ़ रहा है बड़ा एस्टेरॉयड, टकराने की संभावना हुई दोगुनी, मचा सकता है भारी तबाही

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम मीडिया में लगभग आधे दशक से सक्रिय हैं. टाइम्स नेटवर्क में आने से पहले वह न्यूज 18 और आजतक जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक में रूचि होने की वजह से आप टेक्नोलॉजी पर इनसे लंबी बात कर सकते हैं.

Connect On :